व्यापम मामला : मध्यप्रदेश में बंद का व्यापक असर
व्यापम मामला : मध्यप्रदेश में बंद का व्यापक असर
Share:

भोपाल : कांग्रेस द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्लाबोल आंदोलन प्रारंभ कर दिया गया है। कांग्रेस ने आज पूरे मध्यप्रदेश में व्यावसायिक परीक्षा मंडल घोटाले को लेकर बंद का आह्वान किया है। सुबह से ही प्रदेश के विभिन्न शहरों में माहौल गहमागहमीभरा रहा। सुबह तक बंद का मिला जुला असर रहा। अधिकांश लोगों ने अपनी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखे। हालांकि बंद को लेकर प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर में कांग्रेसी अधिक सक्रिय रहे। सुबह से ही प्रदेश के विभिन्न शहरों में कांग्रेसी एकत्रित होकर लाउड स्पीकर से बंद की अपील करते रहे। इस दौरान कांग्रेस के अनुशंगिक संगठन एनएसयूआई द्वारा जबरन एक स्कूल में बंद करवाया गया।

इस मामले में कुछ कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से बहस हो गई जिसके बाद इन कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया गया। उल्लेखनीय है कि बंद को लेकर उच्च न्यायालय द्वारा जबरदस्ती न करने के निर्णय जारी किए हैं। कांग्रेस द्वारा किए गए बंद के दौरान सुबह से ही पैट्रोल पंप सूने रहे वहीं टी स्टाॅल और जलपानगृहों के संचालकों ने आधा शटर लगाकर जैसे तैसे अपनी सामग्री बेची। इस दौरान उनमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने की धुकधुकी बनी रही। बंद को लेकर अधिकांश स्कूलों और काॅलेजों में पहले से ही नोटिस बोर्ड चस्पा कर दिए गए थे। कांग्रेस द्वारा रखे गए प्रदेशव्यापी बंद को लेकर पुलिस ने अपना बंदोबस्त किया।

इस दौरान भोपाल में एसपी स्तर के 4 अधिकारी और 8 एसएसपी तैनात रहे। इसके साथ विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा सुरक्षा कड़ी की गई। भोपाल में कांग्रेसियों द्वारा एकत्रित होकर रैली का आयोजन किया जाएगा। दूसरी ओर इंदौर में पुलिस द्वारा अपना वाॅटर फाईटर वरूण तैयार कर लिया गया है। बंद के दौरान किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन और विवाद से निपटने के लिए भी पुलिस ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है। बंद को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव, प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे आदि सक्रिय हो गए हैं।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने कहा कि जनता को बंद का समर्थन करना चाहिए। जनता से बंद का समर्थन करने की अपील की जा रही है। कहीं भी कार्यकर्ताओं द्वारा जबरदस्ती नहीं की जा रही है। जनता इस मसले पर कांग्रेस के साथ है। वह समझ रही है कि व्यापमं. घोटाले से उसका भी नुकसान हुआ है। इसलिए जनता कांग्रेस द्वारा रखे गए बंद को पूरी तरह समर्थन दे रही है। 

अन्य झलकियां कांग्रेस महासचिव और चुनाव प्रभारी मोहन प्रकाश को हाईकोर्ट ने अवमानना का नोटिस जारी किया है। उन्हें व्यापमं. मामले को लेकर कोर्ट का निर्देश न मानने को लेकर नोटिस जारी किया गया। बंद को लेकर उज्जैन में भी कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर नज़र आए। इस दौरान उन्होंने वाहनों को चलने नहीं दिया और पैट्रोल पंप व जलपान गृह बंद करवाए। धार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -