गौमांस खाने और धर्म बदलने से किया इंकार, तो तालिब ने कर दी हिन्दू पत्नी की हत्या
गौमांस खाने और धर्म बदलने से किया इंकार, तो तालिब ने कर दी हिन्दू पत्नी की हत्या
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक ऐसा घिनौना मामला प्रकाश में आया है, जो बताने के लिए पर्याप्त है कि लव जिहाद कितने सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा है और इसका उद्देश्य कितना घातक है। छतरपुर जिले में तालिब ने हिंदू बनकर एक लड़की से विवाह किया। उसके बाद तालिब और उसका परिवार लड़की पर इस्लाम में धर्मांतरण करने, गोमाँस खाने और उर्दू सीखने के लिए दबाव डालने लगा। जब लड़की नहीं मानी तो उसे क्रूरतापूर्वक प्रताड़ित किया गया और आखिरकार उसका क़त्ल कर दिया गया। युवती के पिता ने छतरपुर के SP से इस मामले में दखल देने का आग्रह किया, उसके बाद पुलिस हरकत में आई है।

युवती के पिता किशोरी लाल अहिरवार ने बताया कि सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन क्षेत्र का रहने वाले तालिब अपने आप को हिंदू बताता था। उसने हिंदू बनकर उनकी बेटी से विवाह किया था। अहिरवार ने बताया कि विवाह के बाद तालिब का असली चेहरा उजागर हुआ और वह उनकी बेटी को धर्मांतरण के लिए प्रताड़ित करने लगा।  उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी ने फोन पर जान बचाने की गुहार लगाई थी, किन्तु जब तक वे उसे बचाने पहुँचते तब तक उसका क़त्ल कर दिया गया था। अहिरवार ने बताया कि, 'जब मैं बेटी के ससुराल पहुंचा, तो पता चला कि घर में ताला बंद कर सभी लोग फरार हो गए हैं। मोहल्ले के लोगों ने मुझे बताया कि आपकी बेटी की मौत हो गई है।'

युवती के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री ने 2015 में तब्बू बने तालिब से विवाह किया था और उसके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि विवाह के बाद उनकी बेटी पर इस्लाम अपनाने का दबाव डाला जाता था। ससुराल पक्ष के लोग न केवल धर्म बदलने, बल्कि गोमाँस खाने और उर्दू पढ़ने के लिए विवश करते थे। इसके लिए उनकी बेटी को कई तरह से प्रताड़ित किया जाता था और जब नहीं मानी तो उसका क़त्ल कर दिया गया। किशोरी लाल ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का भी इल्जाम लगाया है। उन्होंने बताया कि वह बीते दो दिन से सिविल लाइन के TI राजेश बंजारी से इस मामले में सहायता माँग रहे हैं, किन्तु वह खामोश बने रहे। किसी ने उनकी मदद नहीं की। आखिरकार उन्हें पुलिस अधीक्षक के दफ्तर में आवेदन देना पड़ा, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। हालांकि, अब तक किसी की भी गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है। 

महिला का कटा सि‍र लेकर घंटों घूमता रहा व्यक्ति, सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई

कोकीन की तस्करी मामले में आया नया मोड़, पंजाबी ट्रक वाला कनाडा में हुआ गिरफ्तार

अस्पताल की तरफ से महिला डॉक्टर को मिला घर, जब जलाई बाथरूम की लाइट तो...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -