MP उपचुनाव नतीजे: 19 पर बीजेपी और 9 सीटों पर कांग्रेस को मिली जीत
MP उपचुनाव नतीजे: 19 पर बीजेपी और 9 सीटों पर कांग्रेस को मिली जीत
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में उपचुनाव की मतगणना होने के बाद यह नतीजे आए हैं कि भाजपा जीत चुकी है। जी हाँ, कई राउंड्स की गिनती हो जाने के बाद नतीजे भाजपा के पक्ष में आए हैं। राज्य में कुल 28 सीटों में से 19 पर भाजपा के उम्मीदवारों को जीत मिली है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने 9 सीट अपने नाम कर ली है। आपको हम यह भी बता दें कि, 'भाजपा को सत्ता बचाने के लिए केवल 9 सीटों की जरूरत थी लेकिन शिवराज के तीन मंत्री चुनाव हार गए।'

बीते कल हुई काउंटिंग के बाद भाजपा के जजपाल सिंह ने कांग्रेस के अशोक दोहरे को 14 हजार 630 वोटों से हरा दिया। उनके अलावा मुंगावली में भाजपा के बृजेंद्र सिंह यादव ने कांग्रेस के कन्हईराम लोधी पर 21 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। वहीं अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह को 34 हजार वोटों से शिकस्त दी। इसी के साथ भाजपा सरकार में मंत्री अदल सिंह कंसाना की हार हुई है।

वहीं दूसरी ओर मंधाता से नारायण सिंह पटेल, नेपानगर से सुमित्रादेवी कासदेकर, बदनावर से राजवर्धन सिंह और सुवासरा से हरदीप सिंह डांग ने जीत दर्ज की। अब बात करें कांग्रेस की तो इसके अब तक एकमात्र विजेता विधायक अम्ल्याहट रामचंद्र दांगी ने 12 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। 

जीत के बाद बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया- 'जय श्रीराम का नारा लगाने में गलत क्या है?'

बिहार चुनाव नतीजे: PM मोदी ने किया बिहार की जनता का शुक्रिया, अमित शाह ने साधा विपक्ष पर निशाना

आज है एकादशी तिथि, जानिए राहुकाल और शुभ मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -