बिहार चुनाव नतीजे: PM मोदी ने किया बिहार की जनता का शुक्रिया, अमित शाह ने साधा विपक्ष पर निशाना
बिहार चुनाव नतीजे: PM मोदी ने किया बिहार की जनता का शुक्रिया, अमित शाह ने साधा विपक्ष पर निशाना
Share:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और एक बार फिर से नीतीश सरकार बन चुकी है। नीतीश सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की जनता का अभिवादन किया है। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा है- 'बिहार की जनता का शुक्रिया।' वहीँ उनके अलावा अमित शाह ने भी ट्वीट किया है और उन्होंने तो अपने ट्वीट के द्वारा विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है। आप देख सकते हैं अमित शाह ने ट्वीट के कर लिखा है, 'बिहार की जनता ने खोखलेवादे, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार कर NDA के विकासवाद का परचम लहराया है।'

आप देख सकते हैं पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है, '' बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है।'' वहीँ उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है, '' बिहार के प्रत्येक वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि वह आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है। बिहार में 15 साल बाद भी NDA के सुशासन को फिर आशीर्वाद मिलना यह दिखाता है कि बिहार के सपने क्या हैं, बिहार की अपेक्षाएं क्या हैं।''

 

 

वहीँ उनके अलावा अमित शाह ने अपने ट्वीट में विपक्ष पर निशाना साधते हुए लिखा है, ''बिहार के हर वर्ग ने फिर एक बार खोखलेवादे, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार कर NDA के विकासवाद का परचम लहराया है। यह हर बिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं की जीत है।।। नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार जी के डबल इंजन विकास की जीत है। बिहार बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बधाई।'' वहीँ इन दोनों के अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है और पीएम मोदी का अभिनंदन किया है।

आज है एकादशी तिथि, जानिए राहुकाल और शुभ मुहूर्त

बिहार चुनाव नतीजे: बिहार ने फिर नीतीश के सिर सजाया ताज, महागठबंधन ने दी थी कड़ी टक्कर

बिहार चुनाव: बहुमत से कुछ ही सीटें दूर NDA, राजद से मिल रही कड़ी टक्कर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -