MP: नकली रेमडेसिविर बेचने वालों को दबोच रही पुलिस
MP: नकली रेमडेसिविर बेचने वालों को दबोच रही पुलिस
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश में कोरोना काल में रेमडेसिविर इंजेक्शन के नाम पर नकली इंजेक्शन बेचे जा रहे हैं। ऐसे गिरोह ने अब तक ना जाने कितने ही लोगों को बेवकूफ बनाया है। मिली जानकारी के तहत पूरे प्रदेश मे अब तक 1200 लोगों को नकली इंजेक्शन बेचे गए है। ऐसे में पुलिस अभी तक 3 परिवारों तक ही पहुंच पाई है जिनके परिजन की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई है। इसी बीच अब पुलिस ऐसे परिवारों की पुलिस सूची बना रही है जिन्हे यह नकली इंजेक्शन दिए गए हैं और उनके परिजन की मौत हो गई है।

इस बीच सबसे ज्यादा हैरानी की बात है कि कई प्राइवेट अस्पतालों ने भी यह इंजेक्शन खरीदे हैं। एक वेबसाइट के अनुसार प्रदेश में 700 इंजेक्शन इंदौर में और 500 जबलपुर में बेचे गए हैं। मिली जानकारी के तहत नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाले गिरोह के मास्टर माइंड सुनील मिश्रा, दिनेश बंसीलाल चौधरी और धीरज साजनानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जरुरत मंद लोगों को यह नकली इंजेक्शन बेचे थे। बताया जा रहा है गिरोह के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जरुरतमंद लोगों को यह इंजेक्शन बेचते थे। वह एक नकली इंजेक्शन के नाम पर आरोपी 35 हजार रुपए की मोटी रकम वसूलते थे।

अब पुलिस ने इस गिरोह के 5 और लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में कई समाजसेवी भी शामिल हैं। इस समय पुलिस पूरे प्रदेश में नकली इंजेक्शन को जब्त करने का काम कर रही है। बीते सोमवार को क्राइम ब्रांच ने देर रात देवास जिले के गांव सतवास से 100 नकली रेमडेसिविर जब्त किए हैं। मिली जानकारी के तहत पुलिस को चीकू नाम के दलाल ने इस बात की जानकारी थी।

आखिर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस? जानिए क्या है आज के दिन की महत्वत्ता

साल-दर-साल 45% बढ़ रहा है जीवन बीमा उद्योग का नया प्रीमियम बिज़नेस

सोनू सूद या सलमान खान को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती हैं राखी सावंत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -