किसानों को दीवाली के बाद सुखा राहत की राशि प्राप्त होगी
किसानों को दीवाली के बाद सुखा राहत की राशि प्राप्त होगी
Share:

भोपाल। मध्यप्रदेश के किसानो के लिए एक राहत भरी खबर आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में सूखे के कारण प्रभावित हुए किसानो को दीवाली के बाद सुखा राहत की राशि प्राप्त होना शुरू हो जाएगी. मध्यप्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव ने इस विशेष अनुपूरक बजट पर मंजूरी के बाद राजस्व विभाग ने इसकी राशि को जिले के कलेक्टरों को यह राशि पंहुचा दी है.

 जिसे दीपावली के बाद सुखा प्रभावित किसानो के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी. इसके लिए इन किसानो को अपने जिले के कलेक्टर कार्यालय पर जाकर एक घोषणा पत्र भरना होगा। जिसमे इन किसानो को यह दर्शाना होगा की किसान व उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर ,वृत्तिकर और सेवा कर के दायरे में नहीं है। इसके बाद ही किसानों के खाते में यह राहत राशि पहुंच पाएगी। इसके साथ ही सरकार ने बेंको से दोहराया है की वह इन किसानो से अपने कर्ज के भुगतान के लिए इस राहत राशि में से अपना कर्ज न काटे.

इस राहत राशि से किसानो को थोड़ी राहत तो मिलेगी क्योँकि यहां के किसानो की फसल बर्बादी के बाद आर्थिक स्थिति डगमगा गई थी. यह राशि किसानो को कुछ राहत तो प्रदान करेगी. विधानसभा सत्र में पांच नवंबर को विशेष अनुपूरक बजट में 8 हजार 406 करोड़ से ज्यादा के बजट को मंजूरी दी गई थी. राज्य सरकार ने कहा है की किसी भी किसान को दो हजार से कम की राहत राशि नही दी जाएगी व सोयाबीन की फसल बर्बादी पर किसानो को प्रति हेक्टेयर 9 हजार रुपए की दर से मुआवजा बांटा जाएगा।

ये सिर्फ दो हेक्टेयर तक के किसानों के लिए होगा। इससे बड़े किसानों के लिए साढ़े छह हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से भुगतान दिया जाएगा। किसी भी सूरत में किसान को 60 हजार रुपए से अधिक भुगतान नहीं दिया जाएगा। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -