मधेसियों पर लाठीचार्ज को लेकर सरकार से माफी मांगने की अपील
मधेसियों पर लाठीचार्ज को लेकर सरकार से माफी मांगने की अपील
Share:

काठमांडू : नेपाल में नऐ संविधान में संशोधन कर प्रांतों की सीमाओं का फिर से निर्धारण करने की मांग करने वाले मधेसी इन दिनों आंदोलन पर हैं। मधेसी फ्रंट के सहयोगी दल नेपाल सद्भावना पार्टी ने दक्षिणी नेपाल में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा भी की। गठबंधन से अलग होने की खबरों को भी खारिज कर दिया गया। पार्टी द्वारा अध्यक्ष राजेंद्र महतो के साथ हुए दुव्र्यवहार को लेकर सरकार के साथ महत्वपूर्ण वार्ता प्रक्रिया से किनारा कर लिया गया है।

बिराटनगर - जोगबनी की सीमा पर पुलिस के लाठीचार्ज में राजेंद्र महतो घायल हो गए। उन्हें उपचार दिया जा रहा है और वे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल मधेसियों द्वारा उनके नेतृत्व में आंदोलन किया जा रहा था और कार्यकर्ताओं का समूह धरना भी दे रहा था। सद्भावना पार्टी के उपाध्यक्ष लक्ष्मणलालकर्ण के अनुसार घटना हेतु माफी नहीं मांगे जाने तक पार्टी सरकार के साथ वार्ता नहीं करेगी। सद्भावना पार्टी द्वारा  अपने दम पर सिलसिलेवार तरह से विरोध प्रदर्शनों की घोषणा की गई है।

सद्भावना पार्टी के उपाध्यक्ष लक्ष्मण लालकर्ण ने प्रांतों को लेकर सामने रखी गई रिपोर्ट को नकार दिया है। दूसरी ओर आंदोलनकारियों के मोर्चे में फूट पडने की बातें भी की जा रही हैं जबकि लालकर्ण ने ऐसी बातों को नकार दिया है। उनका कहना था कि मोर्चे में फूट पड़ने की सूचना पूरी तरह से गलत है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -