मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में गैस लीक, सुरक्षित जगह पर पहुंचाए गए 58 मरीज
मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में गैस लीक, सुरक्षित जगह पर पहुंचाए गए 58 मरीज
Share:

मुंबई: मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में गैस लीक हो गई है। मिली जानकारी के तहत कस्तूरबा अस्पताल के पास एलपीजी गैस लीक हुई है और इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई। बताया जा रहा है 3 वॉटर टैंकर भी घटनास्थल पर पहुँच चुके हैं और अब तक 58 मरीजों को यहां से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। इन मरीजों में से कुल 20 मरीज कोविड 19 के मरीज हैं। अब स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है हालाँकि अब तक गैस लीक होने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

आप सभी को बता दें कि कस्तूरबा अस्पताल मुंबई के चिंचपोकली इलाके के आर्थर रोड जेल के पास स्थित है। यहाँ LPG गैस पाइपलाइन लीक हो गई और इसके बाद तुरंत अस्पताल से मरीजों को बाहर निकाला गया। कुछ ही समय में सभी मरीजों को पास की इमारत में शिफ्ट किया गया और सारे कर्मचारी भी अस्पताल से बाहर निकल आए। जिस समय गैस लीक होने की घटना सामने आई उस समय अस्पताल में ज्यादा मरीज मौजूद नहीं थे। इसी के चलते एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

यहाँ सुबह 11:30 बजे के करीब गैस लीक होने की घटना हुई और इस घटना की जानकारी मिलते ही हालात पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड और पानी टैंकर वगैरह घटनास्थल पर पहुंच गए। इन सभी के बीच मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर दोपहर 1 बज कर 5 मिनट पर घटनास्थल पर पहुंची। अब उनका कहना है कि कर्मचारियों की मुस्तैदी की वजह से खतरा बढ़ा नहीं। तुरंत दमकलकर्मियों को बुला लिया गया। वरना यह बड़ी दुर्घटना में तब्दील हो सकता था।

सावन महीने में जरूर करें ये उपाय, शनिदेव के अशुभ प्रभावों से मिलेगी राहत

इंडियन आइडल 12 के सेट पर अचानक रोने लगे करण जौहर, जानिए क्या है वजह?

'अगर 15 अगस्त को तिरंगा फहराया तो मरोगे।।', सीएम अमरिंदर और गवर्नर को खालिस्तान की धमकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -