सपने में दिखाई दे शिव जी से जुडी ये चीजें तो चमकने वाला है भाग्य
सपने में दिखाई दे शिव जी से जुडी ये चीजें तो चमकने वाला है भाग्य
Share:

  

सपने में कई चीजें नजर आती हैं और सभी के अलग-अलग मतलब होते हैं। कहा जाता है जब भगवान शिवशंकर प्रसन्न हो जाते हैं तो कई तरह के संकेत अपने भक्तों को देते हैं। जी हाँ और सपने भी उनमें से एक है। कहा जाता है अगर किसी व्यक्ति को सपने में महादेव के दर्शन हों या इनके स्वरूप से जुड़ी चीजें जैसे डमरू, त्रिशूल, रुद्राक्ष आदि चीजें दिखाई दें तो इसका अर्थ है कि शिवजी आपसे प्रसन्न हैं। आज हम आपको बताते हैं उसके बारे में।

सपने में दिखाई दे शिवलिंग- सपने में यदि किसी को शिवलिंग दिखाई दे तो समझना चाहिए कि आपकी परेशानियां जल्दी ही खत्म होने वाली हैं। इसी के साथ सफलता मिलने का समय आ चुका है और सपने में शिवलिंग दिखाई दे तो धन लाभ के योग भी बनते हैं।

सपने में दिखाई दे शिव मंदिर तो- सपने में अगर भगवान शिव का मंदिर दिखाई दे तो समझना चाहिए कि आपके दुखों का अंत होने वाला है। इसके अलावा अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो जल्दी ही उससे भी आपको छुटकारा मिल सकता है।

सपने में दिखाई दे त्रिशूल- पने में त्रिशूल का दिखाई देना बहुत ही शुभ होता है। कहा जाता है भगवान शिव का त्रिशूल मनुष्य के जन्म, जीवन और मृत्यु से संबंध‌ित संकेत देता है। इसके अलावा सपने में शिवजी का त्रिशूल दिखे तो समझना चाहिए कि आप पर शिवजी की कृपा हो चुकी है।

सपने में दिखाई दे सांप- कहा जाता है सपने में यदि शिवजी मे लिपटा हुआ सर्प दिखाई दे तो समझना चाहिए आप पर शिवजी के साथ-साथ पितरों की कृपा भी बनी हुई है। जी हाँ और पितृ देवता आप पर प्रसन्न हैं। इसी के साथ शीघ्र ही आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

सपने में दिखाई दे डमरू- कहते हैं सपने में शिव का डमरू दिखना भी शुभ फलों की ओर इशारा करता है। जी दरअसल डमरू ध्वनि का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं सपने में अगर डमरू दिखाई दे तो समझें कि समझना चाहिए कि आपको नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलने वाली है।

सावन में इस तरह करें रुद्राभिषेक, जानिए सही पूजन विधि

कामिका एकादशी के दिन जरूर करें यह काम होगी स्वर्ग की प्राप्ति

24 जुलाई को है कामिका एकादशी, इस तरह करें श्री विष्णु का पूजन
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -