सावन में इस तरह करें रुद्राभिषेक, जानिए सही पूजन विधि
सावन में इस तरह करें रुद्राभिषेक, जानिए सही पूजन विधि
Share:

सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में रुद्राभिषेक किया जाता है। कहा जाता है कि भगवान के रूद्रा अवतार का अभिषेक करने से मुनष्यों को जीवन में कष्टों से मिलती हैं। जी हाँ और अगर आप धन-दौलत व समृद्धि पाना चाहते हैं तो भी सावन में रुद्राभिषेक जरूर करें। हालाँकि इस बात का खास ध्यान रखें कि रुद्राभिषेक सावन में सोमवार के दिन किया जाना चाहिए और ऐसा करना काफी शुभ होता है। अब हम आपको बताते हैं रुद्राभिषेक की पूजन विधि।

रुद्राभिषेक की पूजन विधि- सावन में सोमवार के दिन शिव मंदिर या शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया जाता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर सावन सोमवार व्रत का संकल्प लें। उसके बाद रुद्राभिषेक से पहले भगवान गणेश, मां पार्वती, ब्रह्मदेव, मां लक्ष्मी, नवग्रह, धरती माता, अग्नि देव, सूर्य देव और मां गंगा का ध्यान करें। अब रुद्राभिषेक करते समय ध्यान रखें शिवलिंग को उत्तर दिशा में होना चाहिए और स्वंय पूर्व दिशा की ओर मुहं करके बैठें। अब श्रृंगी में गंगाजल डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इस दौरान :ऊं नम: शिवाय मंत्र’ का जाप करते रहें। फिर महामृत्युंजय मंत्र और शिव तांडव स्रोत का जाप करें।

इसके बाद शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद, गन्ने का रस, सरसों का तेल और इत्र अर्पित करें। अब ये सब चीजें अर्पित करने के बाद भगवान को सफेद चंदन का तिलक लगाएं। फिर पान का पत्ता, अक्षत, अबीर, सुपारी, बेलपत्र, रोली, मौली, भांग, जनेऊ, धतूरा, आक के फूल, भस्म और नारियल अर्पित करें। इसके बाद आप धुप व दीप जलाएं और सहपरिवार भगवान शिव की आरती करें। आरती के बाद अभिषेक का जल पूरे घर में छिड़के। कहते हैं रुद्राभिषेक के जल का पूरे घर में छिड़काव करने से रोगों से छुटकारा मिलता है और घर से नकारात्मकता दूर जाती है।

सावन के महीने में अपनी मनोकामना अनुसार करें रूद्राभिषेक

सावन में जरूर पढ़े या सुने भोले बाबा की ये दो कथा

कर रहे हैं महामृत्युंजय मंत्र का जाप तो पहले पढ़ ले यह खबर वरना हो जाएगा पाप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -