27 वर्षीय लड़की के लिए आई 'भगवान महादेव' की बारात, शिव संग रचाया विवाह
27 वर्षीय लड़की के लिए आई 'भगवान महादेव' की बारात, शिव संग रचाया विवाह
Share:

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में रहने वाली 27 वर्षीय गोल्डी रायकवार सावन माह में भगवान महादेव से विवाह रचाकर ख़बरों में आ गई हैं। इस ब्याह समारोह के चलते बाकायदा भगवान शिव के शिवलिंग को रथ पर सवार कर बारात निकाली गई। वरमाला भी पहनाई गई। कार्यक्रम में आए लोगों को भोज भी कराया गया। यह अनोखी शादी झांसी के बड़ागांव गेट बाहर स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में हुई। 

शहर की अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी एवं बबीना में उप डाकपाल बलराम रायकवार की बेटी गोल्डी रायकवार (27) बीकॉम पास हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित ब्रह्मकुमारी छात्रावास में रहकर आधुनिक शिक्षा के साथ आध्यात्मिक शिक्षा भी ग्रहण की। तत्पश्चात, झांसी लौटकर गोल्डी बड़ागांव में बने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में ईश्वर की सेवा में लग गईं। गोल्डी रायकवार ने बताया कि जिस तरह मीराबाई ने प्रभु श्री कृष्ण को अपना पति मान लिया था, ठीक उसी प्रकार भगवान महादेव से शादी करने का ख्याल मुझे बचपन से आया था। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैंने भगवान महादेव से शादी की है तथा उन्हें अपना साजन बनाया है। जो हमेशा मेरा साथ देंगे। 

उन्होंने दो दिन पहले भगवान महादेव से शादी करने का विचार ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों को बताया और फिर सबकी सहमति से कार्यक्रम की तैयारी आरम्भ की गई। इसके लिए बाकायदा निमंत्रण पत्र लिखवाए गए। बारात निकाली गई। मेहमानों को भोज दिया गया। रविवार रात बड़ागांव गेट बाहर स्थित विवाहघर में शादी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भगवान के शिवलिंग स्वरूप को सेहरा बांधकर बारात के रूप में रथ पर लाया गया तथा महिलाओं ने द्वाराचार की रस्म निभाई। फिर जयमाला का समारोह भी हुआ एवं सात फेरे भी हुए।  

हाथ-पैर बांधकर सरेआम युवक की कर डाली बेरहमी से पिटाई, चेहरे पर किया पेशाब और फिर...

10 सेकेंड में बच्चे ने बैंक से उड़ा लिए लाखों रुपये, मामला जानकर चौंक जाएंगे आप

कांवड़ यात्रा पर मुस्लिम लोगों ने किया पथराव, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -