बेअसर रहीं अमेरिका की धमकियां, भारत को तेल बेचने वालों में टॉप पर पहुंचा रूस
बेअसर रहीं अमेरिका की धमकियां, भारत को तेल बेचने वालों में टॉप पर पहुंचा रूस
Share:

मॉस्को: अमेरिका और यूरोप ने भले ही रूस से भारत की तेल खरीद को लेकर कई बार आपत्ति जाहिर की है, मगर इससे दोनों देशों के कारोबारी रिश्तों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। इतना ही नहीं अक्टूबर महीने में तो रूस ने भारत को तेल की आपूर्ति के मामले में पहला नंबर हासिल कर लिया है। उसने इराक और सऊदी अरब को भारत को तेल निर्यात करने के मामले में दूसरे और तीसरे स्थान पर धकेल दिया है। 

शिपिंग डेटा के आधार पर सामने आईं मार्केट रिपोर्ट्स में यह जानकारी मिली है। भारत में रोज़ाना 5 मिलियन प्रति बैरल तेल का इम्पोर्ट होता है। इसमें अक्टूबर माह में रूस की हिस्सेदारी 22 फीसदी की रही है, जबकि 2019 में उसका हिस्सा सिर्फ 1 फीसदी ही था। बता दें कि, चीन और अमेरिका के बाद भारत विश्व में तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है। वहीं कई वर्षों से भारत को तेल आयात में अव्वल रहने वाला इराक 20 फीसदी पर आ गया है, जबकि अपनी आवश्यकता का 16 फीसदी तेल भारत सऊदी अरब से इम्पोर्ट कर रहा है।

रूस से भारत की तेल खरीद में इस साल फरवरी से वृद्धि हुई है। रूस की तरफ से फरवरी में यूक्रेन पर हमला किया गया था और इसके कारण अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी सहित कई पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगा दिए थे। ऐसे में रूस की तरफ से सस्ते भाव पर तेल बेचा जा रहा था और भारत ने मौके का लाभ लेते हुए बड़े पैमाने पर रूस से तेल की खरीद की है। 

Twitter कर्मचारियों के बुरे दिन शुरू, एलन मस्क के राज में रोज़ 12 घंटे काम कर रहे लोग

बंगाल के अकाल को देख हो गए थे दुखी, फिर किया कुछ ऐसा कि मिल गया नोबल पुरस्कार

तमिलनाडु में हर साल मनेगी राज राजा चोल की जयंती, सरकार खुद करेगी आयोजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -