लंदन है सबसे महंगा, तो मुंबई 17 वें पायदान पर
लंदन है सबसे महंगा, तो मुंबई 17 वें पायदान पर
Share:

मुंबई : आमतौर पर भारत में रहने वाले लोग दिल्ली, मुुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, पुणे आदि स्थानों पर काम की अधिक तलाश करते हैं और वे काम करना भी बेहद पसंद करते हैं। मगर विश्व में सबसे महंगा शहर भी है जो कि न्यूयाॅर्क और हांगकांग से भी आगे है। जिसे लंदन के तौर पर पहचाना जाता है। दरअसल साविल्स वल्र्ड रिसर्च द्वारा हाल ही में एक सर्वे किया गया। जिसमें यह जानकारी सामने आई कि लंदन विश्व का सबसे महंगा शहर है।

भारत की दृष्टि से देखा जाए तो मुंबई को सबसे महंगा शहर माना गया, विश्व में मुंबई का 17 वां स्थान है। दरअसल यहां पर आवास के लिए किराए के मकान लोगों के लिए काफी महंगे माने गए हैं। दूसरी ओर लोगों को सुविधाऐं भी अच्छी मिलने की बात कही गई है लेकिन लोगों को इसके लिए काॅस्ट अधिक पे करनी पड़ती है। भारतीयों के लिहाज से बात की जाए तो भारत में मुंबई को ही अधिक तवज्जो मिलती है। वैश्विक स्तर पर भी कई देशों के लोग यहां की खुली लाईफ स्टाईल और अन्य बातों के चलते यहां पर आकर रहने के लिए उत्साहित रहते हैं।

दरअसल दिल्ली में जिस तरह से हंगामे और अन्य बातें होती हैं वह दिल्ली को पीछे छोड़ देती है जबकि मुंबई में महंगाई के बाद भी फ्री लाईफ स्टाईल, काम के अधिक अवसर, अच्छा ट्रांसपोर्टेशन आदि लोगों को इस शहर में रोजगार तलाशने के लिए आकर्षित करता है। 

ब्रिटेन में एक अध्ययन में यह जानकारी मिली है। जिसे अब विश्व पटल पर साझा किया गया है। सर्वे करने वाली संस्था साविल्स वल्र्ड रिसर्च की प्रमुख योलांद बन्र्स ने कहा है कि सूची में शीर्ष 20 शहरों की सूची में भारत का एक मात्र शहर मुंबई है। मुंबई 17 वें स्थान पर है। यह बर्लिन, जोहानिसबर्ग और रियो डी जिनेरियो से ऊपर देखा गया है। इस अध्ययन में इस शहरों में दिए जाने वाले किराए की दरों और अन्य बातों को भी देखा गया है।

इस तरह के अध्ययन को लेकर वर्ष 2014 से सूची में लंदन प्रथम स्थान पर बना हुआ है। इसके साथ ही सिडनी, लाॅस एंजेलिस और शिकागो से इस शहर की तुलना की गई तो यहां पर कई तरह की सुविधाऐं तो हैं मगर इनकी लागत लंदन से काफी कम आंकी गई लेकिन लंदन में ये सुविधाऐं और भी बेहतर हैं जिससे इनकी लागत अधिक है। सर्वे करने वाली संस्था जमीन-जायदाद को लेकर सर्वे करती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -