आज अयोध्या दौरे पर प्रियंका गांधी, हनुमानगढ़ी मंदिर में करेंगी दर्शन
आज अयोध्या दौरे पर प्रियंका गांधी, हनुमानगढ़ी मंदिर में करेंगी दर्शन
Share:

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज अयोध्या दौरे पर रहेंगी। प्रियंका गांधी का हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने का कार्यक्रम हैं, इसके अलावा रोड शो भी करेंगी। तीन जगहों पर नुक्कड़ सभा का कार्यक्रम तय किया गया है। प्रियंका गांधी करीब साढ़े पांच घंटे अयोध्या में रहेंगी। दरअसल, कुमारगंज से प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू होगा, यह रोड़ शो अयोध्या के हनुमागढ़ी में समाप्त होगा। 

उड़ी हमले से काफी दुखी और गुस्से में थे मनोहर परिकर : राजनाथ सिंह

ऐसा है प्रियंका का दौरा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ी में प्रियंका पूजा अर्चना करेंगी। उनके रोड शो को लेकर एसपीजी ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। कुमारगंज, हरदोईया, आदिलपुर, नउवाकुआं आदि स्थानों के रोड शो और कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निर्धारित स्थलों के आयोजकों से बातचीत की गई। शहर से देहात के स्वागत स्थलों के जिम्मेदारों से चर्चा की गई। 

मिशन शक्ति: क्या पीएम मोदी के सम्बोधन में हुआ था आचार संहिता का उल्लंघन, आज EC करेगा फैसला

इस सीट से चुनाव लड़ सकती है प्रियंका  

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी अपने परदादा पं. जवाहर लाल नेहरू की सीट फूलपुर से चुनाव लड़ सकती हैं। उनकी ओर से चुनाव लड़ने की हामी भरने के बाद इसके कयास बढ़ गए हैं। शहर कांग्रेस कमेटी ने गुरूवार को दोबारा इस आशय का प्रस्ताव पारित कर पार्टी हाईकमान को भेजा। इस प्रस्ताव में प्रियंका हो फूलपुर या इलाहाबाद दोनों में से किसी एक सीट से प्रत्याशी बनाने का आग्रह किया गया है। 

जम्मू कश्मीर में बोले मोदी, कहा- जब आप कमल का बटन दबाएंगे, आतंकियों में मचेगी खलबली

लोकसभा चुनाव: लालू के परिवार में भीतरघात, राजद से अलग हुए तेजप्रताप

लोकसभा चुनाव: सुरजेवाला का विवादित बयान, पीएम मोदी को कहा ढोंगी और ड्रामेबाज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -