कांग्रेस आलाकमान ने दी हुड्डा की अध्यक्षता वाली 15 सदस्यीय समन्वय समिति को हरी झंडी
कांग्रेस आलाकमान ने दी हुड्डा की अध्यक्षता वाली 15 सदस्यीय समन्वय समिति को हरी झंडी
Share:

रोहतक : प्रदेश में लोकसभा चुनाव की कमान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथों में ही होगी। अब कांग्रेस आलाकमान ने भी हुड्डा की अध्यक्षता वाली 15 सदस्यीय समन्वय समिति को हरी झंडी दे दी है। 15 सदस्यीय समिति के हुड्डा चेयरमैन होंगे। प्रदेश में गुटों में बटी कांग्रेस को इस कमेटी के जरिए हाईकमान ने एक सूत्र में पिरोने की कोशिश की है। 

शोक में डूबे मथुरा के ये 32 गांव, पर्रिकर ने सड़क और पेयजल के इंतज़ाम के लिए दिए थे 5 करोड़

इस कारण रद्द हुई थी पहली सूची 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें सभी गुटों के बड़े नेताओं के साथ ही उनके समर्थकों को भी एडजस्ट किया गया है। तीन दिन पहले शुक्रवार को समन्वय समिति की ओर से यही सूची जारी की गई थी लेकिन उसे एक घंटे बाद ही रद्द कर दिया गया था। सूची रद्द करने पर यह दलील दी गई कि इस पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर नहीं हैं। उनके हस्ताक्षर के साथ ही सूची जारी होगी। 

प्रियंका की गंगा यात्रा पर भाजपा का कटाक्ष, कहा- गाँधी परिवार के लिए पिकनिक है चुनाव

शुक्रवार को भी जारी हुई थी सूची 

जानकारी के अनुसार इसके साथ ही चुनाव समिति, प्रचार-प्रसार समिति और कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। लेकिन बदले राजनीतिक हालात में सोमवार को कांग्रेस हाईकमान को वही सूची जारी करनी पड़ी, जिसे शुक्रवार को हरियाणा कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने जारी किया था। यही नहीं, प्रदेश में लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने और गुटों में बंटी कांग्रेस की एकजुटता दिखाने के लिए हाईकमान ने आंध्रप्रदेश और कर्नाटक की तर्ज पर बस यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है। 

लोकसभा चुनाव: शरद पवार को बड़ा झटका, करीबी नेता होंगे भाजपा में शामिल

आखिर चीन ने स्वीकारा, मुंबई आतंकी हमला था 'अति कुख्यात’

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस की मांग पर राजद की दो टूक, कहा - या तो 8 सीट लो या फिर अकेले लड़ो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -