आज साफ़ हो सकती है कांग्रेस-आप गठबंधन की तस्वीर
आज साफ़ हो सकती है कांग्रेस-आप गठबंधन की तस्वीर
Share:

नई दिल्ली : प्रदेश में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की जोर-आजमाइश से जल्द ही पर्दा उठेगा। आज स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद लगाई जा रही है कि दोनों पार्टियां गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में उतरेंगी या अपने दम पर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित तो शुरू से कहती रही हैं कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, इस बीच उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि गठबंधन पर सोमवार को आधिकारिक घोषणा होगी। 

लोकसभा चुनाव: भाजपा के शत्रु बोले, लालू ने दिया कांग्रेस में जाने का सुझाव

उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया हुई तेज 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के लिए बता दें आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर पेच फंसने के बीच कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की चयन की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक भी हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने तो सभी सात सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों का पैनल भी तैयार कर लिया है। लोकसभा की हर सीट पर तीन से चार नामों का पैनल तैयार किया गया है। 

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, रेखा और सचिन तेंदुलकर को लेकर दिया विवादित बयान

शुरू हुई ऐसी राजनीती 

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक करीब 80 नेताओं ने दावेदारी की है। कांग्रेस कमेटी ने इनमें से संभावित उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार किया है। पुराने चेहरों पर भी विचार किया जा रहा है। इसी के साथ लोकसभा चुनाव में सत्ता पक्ष के नेताओं को घेरने के लिए विपक्ष कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता जयकिशन ने रविवार को भाजपा सांसद डॉ. उदित राज के खिलाफ गुमशुदगी की शिकायत की है। 

लोकसभा चुनाव: अशोक गहलोत के बेटे को मिला टिकट, राजस्थान सीएम बोले - खुद लड़े अपनी लड़ाई

लोकसभा चुनाव: भारतीय ट्राइबल पार्टी ने घोषित किए उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव: महाराष्ट्र कांग्रेस में भीतरघात, एक दिग्गज नेता ने किया बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -