बेनामी संपत्ति का मालिक निकला इंजीनियर
बेनामी संपत्ति का मालिक निकला इंजीनियर
Share:

इंदौर : लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार को छापा मारते हुए इंजीनियर आनंद प्रकाश राणे की बेनामी संपत्ति को उजागर किया है। लोकायुक्त पुलिस को लंबे समय से यह शिकायत मिल रही थी कि राणे ने आय से अधिक संपत्ति को एकत्र किया है। आखिरकार शनिवार के दिन अलग-अलग टीम ने राणे के ठिकानों पर छापा मारने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि राणे लोक निर्माण विभाग पीआईयू इंदौर में पदस्थ है। लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राणे ने आय से अधिक संपत्ति एकत्र की है। इनमें कई मकान, फ्लैट्स, महंगी कार, सोने चांदी के जेवर और अन्य कई स्थानों पर खरीदी गई महंगी जमीनें शामिली है।

बताया गया है कि लोकायुक्त पुलिस को पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति होने की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छापा मारने की कार्रवाई लोकायुक्त एसपी अरूण कुमार मिश्रा के निर्देश पर की गई थी। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस की टीम राणे की बेनामी संपत्ति की और अधिक जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

उज्जैन विकास प्राधिकरण का इंजीनियर, चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -