घोषित हुई चंपावत उपचुनाव की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका सहित ये बड़े नाम शामिल
घोषित हुई चंपावत उपचुनाव की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका सहित ये बड़े नाम शामिल
Share:

देहरादून: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चंपावत उपचुनाव में प्रचार के लिए आ सकते हैं। कांग्रेस की तरफ से सोमवार को जारी की गई 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दोनों नेताओं का नाम है। राज्य कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि पार्टी के स्टार प्रचारकों में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय महासचिव  केसी. वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला भी चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। 

वही स्टार प्रचारकों में प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, सांसद प्रदीप टम्टा, राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत, MLA मयूख महर, पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह माहरा, MLA तिलकराज बेहड, विधायक आदेश चौहान, MLA गोपाल सिंह राणा, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व MLA रणजीत सिह रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल राजेश रस्तोगी एवं प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई मोहन भंडारी स्टार प्रचारकों की सूची में सम्मिलित हैं।

वही कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि चंपावत उपचुनाव में पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी 11 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। पार्टी उम्मीदवार के नामांकन में पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेैंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, पार्टी के समस्त MLA, प्रदेश पदाधिकारी समेत वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए जल्द ही राष्ट्रीय नेताओं के चुनावी प्रोग्राम निर्धारित किए जाएंगे।

बिहार से दिल्ली तक पदयात्रा निकालना ही एकमात्र रास्ता: तेजस्वी यादव

हिन्दुओं को मिलेगा अल्पसंख्यक का दर्जा ! जानिए केंद्र के हलफनामे पर क्या बोली सुप्रीम कोर्ट ?

आज़म खान को जमानत मिलने के बाद भी जेल से रिहाई मुश्किल, आज आ सकता है हाई कोर्ट का फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -