तीसरी बार माँ बनने वाली है यह मशहूर अदाकारा, बेटे ने दी जानकारी
तीसरी बार माँ बनने वाली है यह मशहूर अदाकारा, बेटे ने दी जानकारी
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस लिसा हेडन को लेकर एक बड़ी खबर आई है। वैसे लिसा सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं और आए दिन अपनी जिंदगी से जुड़ी हर बात अपने फैंस को बताती रहती हैं। अब हाल ही में लिसा ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। जी दरअसल लिसा और उनके पति डीनो लालवानी एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों पहले ही दो बच्चों के माता-पिता है और अब लिसा तीसरी बार गर्भवती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए बताया कि 'इस जून में वो बच्चे को जन्म देंगी।' आप देख सकते हैं उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon)

इस वीडियो में लिसा कहती हैं कि, 'वो अपने फैंस और शुभचिंतकों से बात करना चाहती हैं क्योंकि वो अपनी जिंदगी की एक बेहद महत्वपूर्ण खबर उनके साथ साझा करना चाहती हैं।' आप देख सकते हैं इस वीडियो में जो सबसे ख़ास बात है वह यह है कि लिसा की प्रेगनेंसी की जानकारी उनके बेटे जैक ने दी है। वैसे इस वीडियो में लिसा मजेदार अंदाज में अपने बेटे से पूछती हैं कि उनके पेट में किया है तो वह खुश होकर जवाब देते हैं कि इसमें उनकी बेबी सिस्टर हैं।

अब इस समय सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो इस वीडियो को देख रहा है लिसा को बधाई दे रहा है। अब बात करें लिसा के शादी के बारे में तो उन्होंने साल 2016 में डीनो लालवानी के साथ शादी की थी। उसके बाद उन्होंने बेटे जैक को जन्म दिया था। जैक के जन्म के बाद साल 2020 में उन्होंने बेटे लियो को जन्म दिया। अब इसी क्रम में एक्ट्रेस फिर से माँ बनने वाली हैं।

आज संसद में गरजेंगे राहुल गांधी, किसान आंदोलन पर होगा घमासान

Video: रश्मि देसाई ने रद्द की शूटिंग, नाराज हुई टीम तो किया यह काम

इन स्थानों पर आज भी मौजूद है महादेव के पैरों के निशान, जानिए कैसे?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -