महाकाल लोक के प्रसारण के लिए सभी मंदिरों में लगेगी एलईडी स्क्रीन
महाकाल लोक के प्रसारण के लिए सभी मंदिरों में लगेगी एलईडी स्क्रीन
Share:

इंदौर/ब्यूरो।  उज्जैन में होने जा रहे महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम में इंदौर की जनता भी साक्षी बनेगी। इसे लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों पर इस दिन विशेष आयोजन किए जाएंगे। साथ ही मंदिरों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मंदिर में महाकाल लोक के लोकार्पण का लाइव प्रसारण भी दिखाया जाएगा।

वहीं शहर के विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में महाकाल लोक के लोकार्पण के अवसर पर इंदौर के सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजन और भजन संध्या के साथ ही उत्सव मनाया जाएगा। मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा की जाएगी साथ ही दीपक जलाए जाएंगे। महाकाल मंदिर प्रदेश का सबसे प्रमुख मंदिर है। इसे देखते हुए पूरे प्रदेश सहित इंदौर में विशेष तौर पर आयोजन होंगे।

आपको बता दे की मंदिर प्रबंधनों द्वारा उक्त आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। शहर में 30 से अधिक स्थानों पर उक्त आयोजन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही मंदिरों में भव्य महाआरती, धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही घर-घर दीप जलाए जाएंगे। साथ ही कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने घर-घर न्यौता देने का निर्णय लिया है।

पशुहानि होने पर मुआवज़ा देगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने जिलाधिकारियों को दिए आदेश

'मेरे प्राइवेट पार्ट के साथ...', शाहरुख खान के खिलाफ रोते-रोते बोली 8 वर्षीय मासूम

अपने गानों से हर किसी को दीवाना बना लेते है निक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -