रातों रात 'ये रिश्ता...' शो से बाहर हुए लीड एक्टर्स, इस कारण मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता
रातों रात 'ये रिश्ता...' शो से बाहर हुए लीड एक्टर्स, इस कारण मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता
Share:

टेलीविज़न के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता' से हैरान कर देने वाली खबर सुनने को मिली है। सीरियल के लीड एक्टर्स को निर्माताओं ने रातोरात शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अभिनेता शहजादा धामी (अरमान पोद्दार) और प्रतीक्षा होनमुखे ( रुही गोयनका) अब शो में नहीं नजर आएँगे। खबरें हैं उन्हें पूरे कास्ट-क्रू के सामने शो से हटाया गया। उनकी जगह नए एक्टर्स की कास्टिंग भी हो गई है। प्रोड्यूसर राजन शाही के बैनर 'डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शंस' तले ये रिश्ता क्या कहलाता है शो वर्षों से दर्शकों को मनोरंजन कर रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 मार्च 2024 को पूरी यूनिट के सामने दोनों एक्टर्स को शो के बाहर होने का फरमान सुनाया गया। सूत्रों के अनुसार, राजन शाही स्वयं शो के सेट पर पहुंचे, सभी एक्टर्स को इकट्ठा किया गया। फिर शहजादा-प्रतीक्षा से कहा गया कि वो अब शो का भाग नहीं हैं। इसलिए सेट को छोड़कर जा सकते हैं। राजन शाही की बात सुनकर शहजादा ने तुरंत सेट से वॉकआउट कर लिया। मगर प्रतीक्षा भावुक हो गई थीं। उन्हें सेट से जाने में थोड़ा समय लगा। अचानक से लीड एक्टर्स को निकाले जाने की घटना ने पूरी यूनिट को हैरान कर दिया। ये भी बताया जा रहा है राजन शाही ने दोनों स्टार्स से 15 मिनट में सेट छोड़कर बाहर जाने को कहा था। राजन शाही प्रोडक्शन के आधिकारिक बयान में बताया कि दोनों एक्टर्स का सेट पर अनप्रोफेशनल बिहेवियर था। 

प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, ये सब महाबलेश्वर सूट के चलते आरम्भ हुआ। शहजादा पूरी यूनिट को टैंट्रम दिखाता था। वो असिस्टेंट डायरेक्टर, प्रोडक्शन वालों, यूनिट, स्पॉटबॉय सबके साथ बुरा बर्ताव करता था। वहीं प्रतीक्षा, जो कि न्यूकमर हैं उनके बारे में बताया गया वो भी बहुत नखरें दिखाती थीं। सूत्र ने कहा- सेट पर प्रतीक्षा भी शहजादा की भांति बर्ताव करती थीं। टैंट्रम्स दिखा रही थीं। इसलिए उन्हें भी शो से बाहर निकाल दिया गया। शहजादा एवं प्रतीक्षा को शो से निकालते ही उनके स्थान पर नए एक्टर्स को कास्ट कर लिया गया है। रुही के किरदार में अब गर्विता साधवानी एवं अरमान की भूमिका में प्रशंसक रोहित पुरोहित नजर आएँगे। गर्विता ने बातें कुछ अनकही, मैं हूं अपराजिता में इससे पहले काम किया है। ये रिश्ता... में ब्रेक मिलना उनके लिए जैकपॉट लगने जैसा है। वहीं रोहित शौर्य एवं सुहानी, संस्कार लक्ष्मी, अर्जुन, ऐसे ना करो विदा, उड़ारियां जैसे शोज में नजर आए हैं।

विक्रांत मैसी ने मांगी सारा अली खान से माफी, जानिए क्यों?

UCC पर बोले जावेद अख्तर- 'मुस्लिमों से जलते हैं हिंदू क्योकि...'

'नास्तिक होकर भी मुस्लिम होना मजबूरी है...', जावेद अख्तर ने बताया क्यों नहीं बन सकते है 'हिन्दू'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -