भूस्खलन से फिर मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे प्रभावित
भूस्खलन से फिर मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे प्रभावित
Share:

मुंबई : भारी बारिश के चलते जहां एक ओर सड़कों पर जलजमाव हो गया है तो दूसरी ओर रेलवे ट्रेक जाम हो गया है। यही नहीं पहाड़ों से चट्टानें खिसककर नीचे की ओर आ रही हैं। ऐसे में प्रमुख मार्ग बंद हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर गुरूवार की रात को बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। इस दौरान लोनावाला के समीप अडोशी टनल पर भूस्खलन होने की जानकारी मिली है। मामले में यह बात सामने आ रही है कि बीते एक माह में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर अडोशी टनल से भूस्खलन का मसला सामने आया। इस हादसे में करीब 3 लोगों के मरने की जानकारी मिली है। 

मिली जानकारी के अनुसार बारिश से मिट्टी ढीली पड़ने के कारण पहाड़ से चट्टान खिसकने लगी। इस दौरान चट्टान खिसककर हाईवे पर आ गई। चट्टान के बड़े-बड़े पत्थर मुख्य मार्ग पर आ गए और रास्ता जाम हो गया। सूचना मिलने पर मौके के लिए राहत दल रवाना कर दिया गया और इसी के साथ इन पत्थरों को हटाने का काम प्रारंभ कर दिया गया।

पत्थरों को हटाने के लिए क्रेन का सहारा लिया गया। मामले में यह जानकारी सामने आ रही है कि पुणे और मुंबई के मध्य किए जाने वाले सफर के दौरान यह मार्ग बेहद अहम माना जाता है। उल्लेखनीय है कि खंडाला के समीप भी भूस्खलन होने से पिछले दिनों मार्ग पर यातायात बाधित हुआ था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -