मिजोरम में बनी लालदुहोमा की सरकार, पूर्व आईपीएस ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
मिजोरम में बनी लालदुहोमा की सरकार, पूर्व आईपीएस ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
Share:

जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा ने शुक्रवार को मिजोरम के नए सीएम के रूप में शपथ ली। खबरों का कहना है कि राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने राजधानी आइजोल में राजभवन परिसर में लालदुहोमा और अन्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई है। जिससे पहले बुधवार को ही लालदुहोमा ने राज्यपाल से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश कर कर दिया है। जेडपीएम ने राज्य की 40 में से 27 सीटों पर जीत हासिल कर MNF और कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर डाला है। 

जेडपीएम ने कैसे कायम किया 'जलवा': खबरों का कहना है कि पूर्व आईपीएस लालदुहोमा ने जोराम नेशनलिस्ट पार्टी नाम से एक दल बना लिया है, इसके माध्यम से वे राज्य की राजनीति में सक्रिय हुए। वहीं दूसरी ओर, राज्य के पांच अन्य छोटे दलों के साथ लालदुहोमा की पार्टी ने गठबंधन भी कर लिया है।  इसके उपरांत  वह गठबंधन राजनीतिक पार्टी में तब्दील हो गया, जो 2017 में JDPM पार्टी के नाम से अस्तित्व में आ गया।

आखिर कौन है पूर्व आईपीएस लालदुहोमा ? : खबरों का कहना है कि मिजोरम में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी जेडपीएम के अध्यक्ष लालदुहोमा मिजोरम के एक पूर्व IPC अधिकारी हैं। एक स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, 1972 से 1977 तक लालदुहोमा ने मिजोरम के सीएम के प्रधान सहायक के तौर पर काम किया था। अपनी स्नातक की पढ़ाई के उपरांत उन्होंने भारतीय सिविल सेवा परीक्षा दी। 1977 में IPC बनने के उपरांत  उन्होंने गोवा में एक स्क्वाड लीडर के तौर पर कार्य भी किया। तैनाती के दौरान उन्होंने तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारी के तौर पर उनकी उपलब्धियां सामाचार पत्रों की सुर्खियां बनने लग गई थी। 1982 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने उन्हें अपना सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किया था। पुलिस उपायुक्त के रूप में विशेष पदोन्नति भी दी गई। राजीव गांधी की अध्यक्षता में 1982 एशियाई खेलों की आयोजन समिति के सचिव भी थे।

विवादों में घिरी एनिमल फिल्म, संसद में बोली मह‍िला MP- ;आखिर इतना वायलेंस और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ क्यों?'

विधायक बनने वाले सबसे गरीब उम्मीदवार ने CM शिवराज के सामने जताई मंत्री बनने की इच्छा, बोले- 'मैं पढ़ा लिखा हूं और...'

गिरफ्तार हुआ मशहूर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, जानिए क्या है पूरा मामला?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -