लाइव स्टेज शो में दुपट्टा सिर पर ओढ़कर नाचे खेसारी लाल यादव, देंखे ये बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस
लाइव स्टेज शो में दुपट्टा सिर पर ओढ़कर नाचे खेसारी लाल यादव, देंखे ये बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत के अभिनेता एवं गायक खेसारी लाल यादव भोजपुरी भाषा बोलने वालों की पहली पसंद हैं। वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहते हैं। उनके सांग्स एवं फिल्में आते ही फैंस की दिलों पर छा जाती हैं। उनके सांग्स अक्सर यूट्यूब की ट्रेंड सूचि में सम्मिलित होते हैं। यहां तक कि उनके लाइव शो को देखने के लिए भी हजारों के आँकड़े में लोग दूर-दूर से आते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

खेसारी लाल यादव के लाइव सॉन्ग के वीडियो भी प्रशंसकों के बीच बहुत देखे जाते हैं। खेसारी लाल यादव ने हाल ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव परफॉर्मेंस का एक वीडियो साझा किया है। लाइव परफॉर्मेंस का ये वीडियो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था। हालांकि ये वीडियो किस समय का है इसकी जानकारी नहीं है, किन्तु इसे एक दिन पूर्व खेसारी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

वही इस वीडियो में हजारों फैंस की भीड़ देखी जा सकती है तथा वह खेसारी को प्रोत्साहित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। खेसारी इसमें 'रेलगड़िया धरइदे बलमवा' गा रहे हैं। इस सांग्स में महिला की फीलिंग्स दिखाने के लिए वह कुर्ता एवं सलवार पहनकर डांस करते हैं। उन्होंने गमछे को चुन्नी की भांति सिर पर ढका हुआ है। लाइव शो में वह सांग गा रहे हैं तथा जबरदस्त डांस कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा,"लाइव शो, कोलकाता।" उनके इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर डेढ़ लाख से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त ये वीडियो सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर भी लाखों बार देखा जा चुका है।

इस अभिनेत्री के साथ रोमांटिक हुए खेसारी लाल यादव, देंखे ये जबरदस्त वीडियो

लम्बे समय बाद बॉलीवुड में फिर होगी नागार्जुन की धमाकेदार एंट्री, पुराने अंदाज में आएंगे नजर

RRR के बाद राम चरण ने इस मशहूर डायरेक्टर से मिलाया हाथ, हुआ ये बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -