इस अभिनेत्री के साथ रोमांटिक हुए खेसारी लाल यादव, देंखे ये जबरदस्त वीडियो
इस अभिनेत्री के साथ रोमांटिक हुए खेसारी लाल यादव, देंखे ये जबरदस्त वीडियो
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की मूवीज और सांग्स रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। अब हाल ही में खेसारी का नया सांग रिलीज हुआ है जिसका नाम है तोहके दिलवा में ऐसे। ये सांग दुल्हन वही जो पिया बन भाए एलब्म का है। सांग को खेसारी ने ही गाया है, लिरिक्स कुंदन प्रित ने लिखे हैं तथा म्यूजिक रजनीष मिश्रा ने दिया है। खेसारी के साथ इस सांग में काजल राघवानी हैं। आपको बता दें कि काजल एवं खेसारी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा जगत की लोकप्रिय जोड़ी में से एक है।

वही दोनों की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री प्रशंसकों को बहुत पसंद आती है। इस सांग में आप देखेंगे कि खेसारी एवं अक्षरा दोनों एक-दूसरे को चाहते हैं, किन्तु ये बात बोल नहीं पा रहे हैं। एक-दूसरे को देखकर दोनों प्यार में डूब रहे हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इस सांग की शूटिंग विदेश में हुई है। इसके अतिरिक्त काजल पर ये ग्लैमरस लुक भी प्रशंसकों को पसंद आ रहा है। ड्रेस के साथ बूट्स में काजल बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पूर्व इसी फिल्म से काजल एवं खेसारी का गाना दिल में ढुका के बटाम रिलीज हुआ था। इस सांग में दोनों ने बेहतरीन डांस किया है। रजनीश मिश्रा द्वारा डायरेक्टेड मूवी ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाए रिलीज हो चुकी है। मूवी को थिएटर में रिलीज किया था। कोरोना महामारी के बीच भी मूवी ने शानदार कमाई की थी। इतना ही नहीं मूवी के शोज हाउसफुल गए थे। फिलमची चैनल के वाइस प्रेसिडेंट तरुण तलरेजा ने कहा था, ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाए ने सिनेमाघरों में आशा से अधिक बिज़नेस किया। फिल्म को मिली बेहतरीन प्रतिक्रिया के पश्चात् इसका प्रीमियर टेलीविज़न पर भी किया गया था।

लम्बे समय बाद बॉलीवुड में फिर होगी नागार्जुन की धमाकेदार एंट्री, पुराने अंदाज में आएंगे नजर

RRR के बाद राम चरण ने इस मशहूर डायरेक्टर से मिलाया हाथ, हुआ ये बड़ा खुलासा

कोरोना को मात देकर घर लौटा ये साउथ सुपरस्टार, ट्वीट कर दी जानकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -