JNU स्टूडेंट पर भड़के कुमार विश्वास, की कड़ी कार्यवाई की मांग
JNU स्टूडेंट पर भड़के कुमार विश्वास, की कड़ी कार्यवाई की मांग
Share:

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में देशद्रोही नारे लगने और उससे राजनीतिक हंगामा हो जाने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता डाॅ. कुमार विश्वास ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने इस मामले से जुड़े देशद्रोहियों को पकड़ने की मांग भी की। उनका कहना था कि दिल्ली पुलिस को जवाहरलाल नेहरू विश्विद्यालय में जिस तरह के नारे लगाए गए ऐसे नारे लगाने वालों को पकड़ा जाना चाहिए।

डाॅ. कुमार विश्वास ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत सरकार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के मामले में जल्द कार्रवाई की जाना चाहिए। इस मामले में देशद्रोहियों को भी पकड़ा जाना चाहिए। डाॅ. कुमार विश्वास ने इस मामले में ट्विट किया और कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में देशद्रोही नारे लगाने वालों पर कार्रवाई करने के साथ कड़े संदेश देने होंगे।

उन्होंने केंद्र सरकार से भी इस मामले में कार्रवाई करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि इस मामले में आम आदमी पार्टी द्वारा भी विरोध किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी की ओर से भी यह कहा गया है कि दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में इस तरह की गतिविधियों का संचालन नहीं होना चाहिए। डाॅ. कुमार विश्वास ने इस संबंध में ट्विट कर आम आदमी पार्टी का पक्ष रखा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -