इस ट्वीट के चलते गिफ्तार हुए KRK, आज कोर्ट में होगी पेशी
इस ट्वीट के चलते गिफ्तार हुए KRK, आज कोर्ट में होगी पेशी
Share:

केआके नाम से मशहूर अभिनेता-निर्माता कमाल राशिद खान इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं। जी दरअसल आज उनको गिफ्तार किया जा चुका है। मिली जानकारी के तहत उनको मुंबई में साल 2020 से एक विवादास्पद ट्वीट मामले में गिरफ्तार किया गया है। जी हाँ और खबर है केआरके को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद गिरफ्तार किया गया है। खबरों के अनुसार मुंबई पुलिस ने कहा है कि उन्हें आज बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। मिली जानकारी के तहत उनकी गिरफ्तारी एक विवादित ट्वीट की वजह से हुई है।

जी दरअसल उन्होंने एक नामचीन व्यक्ति पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिसके बाद मलाड पुलिस स्टेशन मे FIR दर्ज कराई गई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस दो साल से कमाल खान को ढूंढ रही थी लेकिन कमाल मुंबई में नही थे और कल जैसे ही कमाल एयरपोर्ट पर लैंड हुए और पुलिस को पता चला तो तुरंत पुलिस एयरपोर्ट पहुंची और वहीं से ही उनको अरेस्ट कर लिया।

इस मामले में केआरके पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किया था। जी हाँ और उनके खिलाफ युवा सेना के अध्यक्ष राहुल कनाल ने शिकायत भी दर्ज करवाई थी। अब जब वह अरेस्ट हो गए हैं तो राहुल खुश हैं। जी हाँ और उन्होंने कहा कि वह मुंबई पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हैं। वह सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करता है। भद्दी भाषाओं का इस्तेमाल करता है। यह सोसाइटी के लिए एक्सेप्टेबल नहीं है। पुलिस ने उसे अरेस्ट करके एक तगड़ा मैसेज दिया है।

गणपति बप्पा के बड़े भक्त हैं बॉलीवुड के ये मशहूर स्टार्स, सोनू सूद से लेकर श्रद्धा कपूर तक हैं शामिल

कनाडा में एआर रहमान को मिला सम्मान, उनके नाम हुई एक और सड़क

सामने आ गया सोनम कपूर के बेटे का नाम, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -