कृष्णा राज कपूर के अंतिम दर्शन के लिए लगा सेलेब्स का जमावड़ा
कृष्णा राज कपूर के अंतिम दर्शन के लिए लगा सेलेब्स का जमावड़ा
Share:

कपूर खानदान के सबसे बड़े सदस्य और राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया. 87 की उम्र में कृष्णा का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हो गया. आज सुबह करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. कृष्णा राज के निधन के बाद बॉलीवुड सेलेब्स का उनके घर जमावड़ा लग गया है. सभी कृष्णा राज के आखिरी दर्शन के लिए वहां मौजूद हो गए हैं.

हाल ही में उनके पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से घर लाया गया है. कृष्णा राज का पार्थिव शरीर उनके चेम्बूर स्थित बंगले पर लाया गया. यहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. काजोल, संजय कपूर, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, अली कपूर, प्रेम चोपड़ा जैसे तमाम सितारे उनके घर पहुंच चुके हैं. सोशल मीडिया पर भी कृष्णा राज कपूर के घर की सभी तस्वीरें और वीडियोस सामने आए हैं.

आपको बता दें कृष्णा राज कपूर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था जिसके बाद आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. कृष्णा कपूर ने राज कपूर से 1946 में शादी की थी. उनके पांच बच्चे हैं जिनमे से तीन बेटे- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर हैं जबकि दो बेटियां- रितु और रीमा हैं.

राज कपूर के निधन के बाद कृष्णा राज ने ही अपने पूरे परिवार को संभाला था. शादी से पहले उनका नाम कृष्णा मल्होत्रा था. कृष्ण राज के बड़े बेटे रणधीर ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार चेंबूर स्थित श्मशान गृह में होगा.

 

बॉलीवुड अपडेट... 

कपूर परिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्य की ये तस्वीरें आपने कभी नहीं देखी होंगी

कपूर परिवार की इस दुःख की घड़ी में रो पड़ा बॉलीवुड, सभी ने दी श्रद्धांजलि

रणबीर कपूर की दादी का हुआ निधन, कपूर परिवार में छाया मातम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -