उतर कोरिया ने किया 4 प्रोजेक्टाइलों को प्रक्षेपित
उतर कोरिया ने किया 4 प्रोजेक्टाइलों को प्रक्षेपित
Share:

सियोल: उतर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए कड़े प्रतिबंधों का कोई असर नहीं हो रहा है। नॉर्थ कोरिया ने अपने पूर्वी समुद्री तट से समुद्र में मध्यम दूरी की कई प्रोजेक्टाइलों को प्रक्षेपित किया है। यह जानकारी दक्षिणी कोरिया ने दी है। जिन 4 प्रोजेक्टाइलों को प्रक्षेपित किया गया, वो समुद्र से महज 200 किमी दूर जाकर गिरी।

सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3.30 बजे रॉकेट को दागा गया, जो कि पूर्वी सागर में जाकर गिरा। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है। बीते शुक्रवार को नॉर्थ कोरिया ने मध्यम दूरी की मिसाइलों का परीक्षण किया था।

दूसरी ओर अमेरिकी विचार समूह का कहना है कि उपग्रह की हालिया तस्वीर से पता चलता है कि उतर कोरिया के मुख्य परमाणु स्थल पर हो रही गतिविधियों के संकेत के आधार पर कहा जा सकता है कि कभी भी भूमिगत परिक्षण किये जा सकते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -