कोरबा : बुधवार को एक बैंक में बदमाशों ने धावा बोलते हुये लूट की घटना को अंजाम दिया। मामला टीपी नगर स्थित केनरा बैंक का है, जहां बुधवार की सुबह बैंक खुलते ही बदमाशों ने हथियारों के बल पर अंदर प्रवेश किया और रूपये लूटकर रफुचक्कर हो गये। लूट की घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
कर्मचारियों को बंद किया
पुलिस के अनुसार बदमाशों ने बैंक के अंदर घुसने के बाद सबसे पहले कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर दिया था। कर्मचारियों को बंद करने के बाद ही बदमाशों ने रूपयों को लूटा। पुलिस ने बाद में कर्मचारियेां को बाहर निकालकर पूछताछ की। बताया गया है कि बदमाश तीस लाख से अधिक नकदी और 20 लाख से अधिक जेवर ले उड़े। लूट के बाद बदमाशों ने बैंक के मुख्य दरवाजे पर भी ताला ठोंक दिया था। जानकारी मिली है कि लूट की घटना के वक्त बैंक में सुरक्षा कर्मी नहीं थे।