जानिए आखिर क्यों महादेव पर नहीं चढ़ती तुलसी?
जानिए आखिर क्यों महादेव पर नहीं चढ़ती तुलसी?
Share:

महाशिवरात्रि, एक ऐसा पर्व जिसका हर हिन्दू भक्त को बेसब्री से इंतजार रहता है वही ये पर्व हिन्दू परंपरा का एक बहुत बड़ा पर्व है। यह त्योहार फाल्गुल कृष्ण चतुर्दशी पर मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता हैं कि इस दिन महादेव का विवाह हुआ था। भगवान शिव की आराधना से व्यक्ति को जीवन में सम्पूर्ण सुख प्राप्त हो सकता है। इस दिन देश के तमाम शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। सबसे विशेष ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ता है। वही ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं वह पौराणिक कथा जिससे आपको पता चलेगा कि आखिर क्यों महादेव को नहीं चढ़ती तुलसी?

आखिर क्यों महादेव को नहीं चढ़ती तुसली:- 
तुलसीजी भगवान महादेव को इसलिए नहीं चढ़ाई जाती है, क्योंकि वह शापित है। बोला जाता है तुलसी का पूर्व जन्म में नाम वृंदा था। वह जालंधर नाम के एक राक्षस की पुत्री थी। वह राक्षस बहुत जुल्म कर रहा था। वहीं जब जालंधर का महादेव से युद्ध हुआ तो वह उनसे भी नहीं हार रहा था। तब महादेव ने प्रभु श्री विष्णु से आग्रह किया। विष्णुजी ने छल से वृंदा का पतिव्रत धर्म भंग कर दिया। उसके बाद में जब वृंदा को यह पता चला कि वे प्रभु श्री विष्णु थे, तो उन्होंने विष्णुजी को श्राप दे दिया कि आप पत्थर बन जाओ। तत्पश्चात, विष्णु ने कहा कि हम तुम्हारा जालंधर से बचाव कर रहे थे, अब मैं तुम्हे श्राप देता हूं कि तुम लकड़ी हो जाओ। वहीं इस श्राप के बाद वृंदा कालांतर में तुलसी का पौधा बन गईं। 

चरणामृत तीन बार ही क्यों देते हैं:- 
आपको बता दें कि दुनिया में 3 तरह के दुख होते हैं। पहला अधिभौतिक, दूसरा अधिदैिवक एवं तीसरा आध्यात्मिक। आपको बता दें कि अधिभौतिक के अंतर्गत मनुष्य के शरीर में विभिन्न प्रकार के विकार या बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। वहीं अधिदैविक में देवता द्वारा कष्ट दिए जाते हैं। जैसे- ओलावष्टि, दुर्घटना, अतिवृष्टि और अनावृष्टि, भूकंप, बिजली गिरना। इसी के साथ तीसरा, आध्यात्मिक यानी मन और बुद्धि काम न करे। ऐसे में चरणामृत के आचमन से तीनों प्रकार के दुखों का शमन हो जाता है।

बिहार में दर्दनाक हदसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 3 की मौत, 2 लापता

'तेजस्वी यादव अयोग्य, मेरे बेटे को बनाओ मुख्यमंत्री..', महागठबंधन में दरार, क्या करेंगे नितीश कुमार ?

Ind Vs Aus: फिर अश्विन की फिरकी में उलझे स्टीव स्मिथ, आउट हो गए, पर विश्वास नहीं हुआ, Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -