जाने क्यों बर्बाद हुई  सहारा ग्रुप द्वारा बनायीं गयी भारत की पहली प्लांड हिल सिटी
जाने क्यों बर्बाद हुई सहारा ग्रुप द्वारा बनायीं गयी भारत की पहली प्लांड हिल सिटी
Share:

प्लांड सिटी एंबी वैली टाउनशिप सहारा ग्रुप द्वारा बनाई गयी देश की पहली प्लांड हिल सिटी है। जिसका एक-एक बांग्ला करोड़ो का है। देश से लेकर विदेश तक मानसून के दिनों  में टूरिस्ट एंड कपल्स यहां का रुख कर रहे थे। यह प्लांड सिटी महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित थी। पर्यटकों के बीच यह हिल सिटी ‘एंबी वैली' के नाम से जानी जाती थी। एंबी वैली टाउनशिप करीब 40.5 वर्ग किमी में फैला हुआ था। यहां की हरियाली देख यहीं बस जाने का मन करता था, यहां की लग्जरी सुविधाएं भी कमाल की थी। इस सिटी में आने वाले पर्यटक यहां तैराकी और नौकायान के मजे ले सकते थे।

इस हीलसिटी में आप महज 16,000 रुपये में अपनी छुट्टियो को एन्जॉय कर सकते थे। इस दौरान यहां आपको ब्रेकफास्ट से लेकर लंच डिनर की सभी सुविधाएं मिलती थी ।आप यहां स्काई डाइविंग, पैरा-ग्लाइडिंग, ज़ोर्बिंग, पहाड़ी चढना,  ट्रैकिंग, जंगल सफारी, आदि का लुत्फ भी उठा सकते थे। भारत के अमीरो की यह सुपर रिच हील सिटी आज एकदम बंजर पड़ी है। सुन्दर फूलो से दमकती रहती यह सिटी आज यह घातक गड्ढो से भरी है। लोगो ने यहाँ अपनी पूरी जिंदगी की बचत निवेश कर दी थी पर आज इस सिटी को खरीदने के लिए कोई तैयार नहीं है। लेकिन क्यों? ऐसा क्या हुआ की यह अत्यंत आशाजनक शहर एक पूर्ण विफलता में बदल गया?

तो चलिए शुरू से बात करते है 
यह सिटी 2006 में महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट के पास बनाई गयी थी। इस सिटी को बनाने वाली कंपनी थी सहारा इंडिया जो अपने शरुआती दिनों में काफी तेजी से बढ़ रही थी। सहारा एक साम्राज्य था। वास्तव में, एक समय तो सहारा एक कमर्शियल एयरलाइन भी संचालित करती थी, इसके पास एक आईपीएल टीम थी। 2009 में सहारा ने अपना आईपीओ जारी करने की योजना बनाई, जिसकी उन्होंने विस्तृत रिपोर्ट निकाली इस रिपोर्ट के पेज 640 पर एक गड़बड़ थी। जिसमे कहा गया की सहारा कंपनी की इन 2 फर्म ने करोड़ो रुपये कई निवेशकों से लिए थे। वो भी कैश के तौर पर, इन निवेशकों से झूठे वादे करके सहारा ने पैसे लिए थे। यहाँ से शुरू हुई सहारा की मुश्किले। इंदौर के एक सीए ने राष्ट्रीय आवास बैंक के लिए एक चिट्ठी लिखी, चिठ्ठी में केवल एक ही मांग थी। सरकार को धोखाधड़ी की जांच करनी चाहिए, जो इन दो सहारा फर्म द्वारा किया जा रहा है। नेशनल हाउसिंग बैंक ने यह डिमांड सेबी को भेजी, उन्होंने रिपोर्ट की जांच की और पता लगाया की इन 2 सहारा फर्म ने वास्तव में निवेशकों से भारी मात्रा में पैसा लिया था। तो सेबी ने सहारा को सख्त आदेश दिया और निवेशकों का ब्योरा मांगा।  

अभी भी लोग आस लगाए बैठे है की पैसा मिलेगा भी की नहीं मिलेगा। इस मामले में न तो कोर्ट अपनी कारवाही आगे बड़ा रही है, और न ही सहारा की तरफ से कोई निष्कर्ष निकल रहा है। सुब्रत रॉय ने न तो बताई गयी राशि अभी तक कोर्ट में जमा करी है, और न ही उस पर कोई अपनी टिपणी दी है। अब देखने वाली बात यह होगी की प्लांड सिटी एंबी वैली में जिन निवेशकों ने निवेश किया है उनको रिटर्न मिलेगा भी की नहीं और मिलेगा तो कब मिलेगा और कितना मिलेगा। सहारा या तो अपने लोगो के सपने पुरे करेगा, या अधर में छोड़ देगा।

'मुझे नहीं पता था फोटोशूट मेरे लिए मुसीबत खड़ी कर देगा', पुलिस पूछताछ में बोले रणवीर सिंह

5000 में मुस्लिमों को दी जा रही थी हिंदू पहचान, जानिए कैसे मोहम्मद जुनैद से बना देते थे राम गुप्ता?

पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने किया हमला, CCTV में हुई कैद हुई खौफनाक वारदात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -