5000 में मुस्लिमों को दी जा रही थी हिंदू पहचान, जानिए कैसे मोहम्मद जुनैद से बना देते थे राम गुप्ता?
5000 में मुस्लिमों को दी जा रही थी हिंदू पहचान, जानिए कैसे मोहम्मद जुनैद से बना देते थे राम गुप्ता?
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने बगैर दस्तावेजों के फेक आधार कार्ड बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। यहाँ तक कि यह गिरोह मुस्लिम व्यक्ति का हिंदू नाम से भी आधार कार्ड बनाकर देता था। फर्जी आधार कार्ड बनाने के लिए यह गिरोह एक शख्स से 2 हजार रुपए से लेकर 5 हजार रुपए तक लेता था। मुंबई पुलिस ने इस गिरोह को कांदिलवली इलाके से पकड़ा है। इस गिरोह के अपराधी मुंबई और उसके आसपास को व्यक्तियों के आधार कार्ड बनाने का धंधा धड़ल्ले से करते थे। वहीं, पुलिस ने एक अपराधी को पोइसर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके पास से कई सियासी दलों एवं शैक्षणिक संस्थाओं के स्टाम्प, लेटर हेड एवं आधार कार्ड के साथ मशीनरी को बरामद किया है।

वही इस घटना में पोइसर के रहने वाले महेंद्र मामुंडे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि इसके पहले ऐसी ही एक घटना मुंबई के नालासोपारा से आई थी, जहाँ एक नाइजीरियन शख्स का आधार कार्ड बना दिया गया था। दरअसल, फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के बारे में पुलिस को मुखबिर से खबर प्राप्त हुई थी। तत्पश्चात, पुलिस ने एक मुस्लिम शख्स को ग्राहक बनाकर भेजा। मामुंडे ने जुनैद नामक इस व्यक्ति को बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित आधार कार्ड सेंटर पर ले गया तथा राम गुप्ता के नाम से फर्जी कागजात देकर उसके फर्जी आधार के आवेदन को जमा करा दिया।

महेंद्र आधार कार्ड बनाने के लिए फेक दस्तावेज बनाता था। वह फेक फोटो, फेक नाम तथा फेक पता पर आधार कार्ड बनाता था। वह आधार के आवेदन पत्र पर शैक्षणिक संस्थाओं या अन्य संस्थाओं का मुहर लगाकर वेरीफाई करता था तथा उसे लेकर आधार केंद्र में जाता था तथा वहाँ आवेदन जमा कराकर आधार कार्ड ले लेता था। मुंबई पुलिस ने महेंद्र मामुंडे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महेंद्र मामुंडे ने बताया कि उसने अब तक सैकड़ों लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनवा चुका है। पुलिस फिलहाल मामले की तहकीकात कर रही है तथा पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके गिरोह में और कितने लोग सम्मिलित हैं। वहीं मुंबई पुलिस उन व्यक्तियों की भी तलाशी आरम्भ कर दी है, जिन्होंने महेंद्र मामुंडे के पास से फेक आधार कार्ड बनवाया था। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं उस आधार का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों को लिए तो नहीं किया गया।

'शराब घोटाले पर मत बोलना, 50 करोड़ दूंगा..', राजनितिक एक्सपर्ट को केजरीवाल का ऑफर ?

एशिया कप में पाकिस्तान को कैसे चटाएंगे धूल ? राहुल बोले- 10 महीने से तैयार है प्लान

आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, साबरमती पर बने 'अटल पुल' का करेंगे उद्घाटन

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -