उद्धव के 66 पार्षद छोड़ गए, लेकिन 1 ने नहीं छोड़ा साथ, जानिए कौन हैं नंदिनी विचारे ?
उद्धव के 66 पार्षद छोड़ गए, लेकिन 1 ने नहीं छोड़ा साथ, जानिए कौन हैं नंदिनी विचारे ?
Share:

मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के खिलाफ आवाज़ उठाकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे ने पार्टी को एक और बड़ा झटका दिया है। ठाणे नगर निगम के 67 विधायकों में से 66 पार्षद अब एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को इन सभी पार्षदों ने उद्धव खेमे से किनारा कर लिया। अब ठाणे नगर निगम में शिवसेना का केवल एक ही पार्षद बचा है और हर कोई ये जानना चाहता है कि इस बड़े संकट के बीच भी उद्धव ठाकरे को न छोड़ने वाला पार्षद कौन है। यह पार्षद कोई और नहीं बल्कि उद्धव के बेहद करीबी नेता राजन विचारे की पत्नी नंदिनी विचारे हैं। उन्हें ठाणे के कद्दावर नेताओं में गिना जाता है, जहां एकनाथ शिंदे का काफी प्रभाव रहा है। 

नंदिनी विचारे ठाणे नगर निगम की बड़ी नेताओं में से एक हैं। 2017 में नंदिनी विचारे महापौर पद के लिए मुख्य दावेदारों में भी शामिल थीं। इससे पहले बुधवार को ही शिवसेना ने भावना गवली को लोकसभा में अपने मुख्य सचेतक के पद से हटा दिया था। यह जिम्मेदारी अब राजन विचारे को सौंपी गई है, जो नंदिनी के पति हैं। स्पष्ट है कि पति और पत्नी दोनों ही अभी उद्धव ठाकरे के विश्वसनीय हैं। बता दें कि पूर्व महापौर नरेश मस्के की अगुवाई में ठाणे के कुल 66 पार्षदों ने कल CM शिंदे के नंदनवन आवास का दौरा किया था। इसके बाद आज सभी उनके गुट में शामिल हो गए हैं। इन सभी ने CM एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में मिलकर काम करने का निर्णय लिया है। 

बता दें कि ठाणे के पार्षदों का इतनी बड़ी संख्या में एकनाथ शिंदे के गुट में जाना उद्धव सेना के लिए खतरे की घंटी है। दरअसल, शिवसेना ठाणे नगर निगम में पिछले 25 सालों से एकतरफा राज कर रही है, मगर यहां के सबसे मजबूत स्तंभ रहे एकनाथ शिंदे की ही बगावत ने सारे समीकरणों को ध्वस्त कर दिया है। उसके बाद पार्षदों का जाना उद्धव के लिए एक और बड़ी चिंता है। इसके साथ ही ठाणे में शिवसेना का वर्चस्व पूरी तरह खत्म होता नज़र आ रहा है। अब तक शिवसेना की तरफ से 66 पार्षदों के छोड़ जाने पर कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है। स्पष्ट है कि ठाणे में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए शिवसेना को काफी मेहनत करनी पड़ेगी और पार्टी को नए सिरे से खड़ा करना होगा।

'लोगों को लूटने में मदद करता है संविधान..', कहने वाले केरल के मंत्री पर FIR

'हमने वर्षों से जारी हिन्दुओं के धर्मान्तरण पर लगाई लगाम..', सरकार के 100 दिन पर बोले CM सावंत

माँ काली विवाद: महुआ मोइत्रा की टिप्पणी पर ममता बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -