जानिए कब कहा और किस वक़्त दिखाई देगा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन
जानिए कब कहा और किस वक़्त दिखाई देगा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, चंडीगढ़ और नई दिल्ली से रविवार सुबह 2 बार 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन देखने को मिला है। अंतरिक्ष में वैज्ञानिक जहां मूली उगाने का प्रयोग किया जा रहा हैं, वहीं कैंसर और दिल के रोगों पर भी शोध किया जा रहा है। NASA ने इसकी जानकारी ऑनलाइन शेयर की है। पहले यह एक मिनट और उसके उपरांत 4 मिनट के लिए देखा जा सकता है। शिमला में रविवार प्रातः 4:36 बजे यह पूर्व दिशा में 13 डिग्री पर दिखाई देगा और पूर्व-उत्तर-पूर्व में 10 डिग्री पर छिप जाएगा। दूसरी बार यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में 17 डिग्री पर सुबह 6:09 बजे  देखने को मिलेगा और 4 मिनट उपरांत उत्तर-उत्तर-पूर्व में छिप जाएगा। वहीं, चंडीगढ़ में रविवार प्रातः 4:36 बजे पूर्व-उत्तर-पूर्व में 11 डिग्री पर निकलेगा और एक मिनट तक नजर आएगा और 10 डिग्री पर इसी पूर्व-उत्तर-पूर्व कोण में छिपेगा।

अन्हा इस बात का पता चला है कि दूसरी बार पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में 6:09 मिनट पर दिखना शुरू होगा और 4 मिनट उपरांत यह 10 डिग्री पर उत्तर-उत्तर-पूर्व में छिप जाएगा। नई दिल्ली में रविवार तड़के 4:35 बजे पर पूर्व-उत्तर-पूर्व में 11 डिग्री पर उदय होगा और एक मिनट तक देखा देगा। इसके उपरांत यह 10 डिग्री पर इसी पूर्व-उत्तर-पूर्व कोण में छिप जाएगा। दूसरी बार प्रातः  6:09 बजे पर नई दिल्ली में 3 मिनट के लिए फिर देखें को मिलेगा। 15 डिग्री पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में उगकर यह 10 डिग्री उत्तर में छुपता हुआ नज़र आएगा।

मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में यह स्पेस स्टेशन 22 फरवरी को प्रातः 5:24 बजे उत्तर में 28 डिग्री में देखने को मिलेगा। दो मिनट के उपरांत यह उत्तर-उत्तर-पूर्व में 10 डिग्री पर अस्त हो जाएगा। 24 फरवरी को सुबह 5:26 बजे यह उत्तर में 11 डिग्री पर दिखना शुरू हो जाएगा। एक मिनट बाद उत्तर में ही 10 डिग्री में छिप जाएगा। नई दिल्ली में यह स्पेस स्टेशन 22 फरवरी को सुबह 5:24 बजे उत्तर में 18 डिग्री में दिखेगा। एक मिनट बाद यह उत्तर-उत्तर-पूर्व में 10 डिग्री पर अस्त होगा।

पोलैंड ने चेक सीमाओं पर कोरोना प्रतिबंधों को किया मजबूत

काबुल में फिर हुए दो धमाके, 2 लोगों की गई जान

तुर्की पुलिस ने इस्तांबुल में 9 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -