जानिए क्या है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य
जानिए क्या है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य
Share:

आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर साल इंडिया भारत में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान को सेलिब्रेट किया जाता है। आज के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक CV रमन ने रमन इफेक्ट की घोषणा भी की थी। जिसके लिए उन्हें वर्ष 1930 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। जिसके उपरांत वर्ष  1986 से हर वर्ष 28 फरवरी का दिन सीवी रमन द्वारा रमन इफेक्ट की खोज के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के तौर पर सेलिब्रेट किया जाने लगा। इस बार की थीम है- एसटीआई का भविष्य: शिक्षा, स्किल और काम पर प्रभाव।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य- प्रथम राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी, 1987 को सेलिब्रेट किया गया था। इस दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने और समाज में जागरूकता को और भी बढ़ना है। इस दिन देशभर के राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय कई कार्यक्रमों का आयोजन करने काम भी करती है। इतना ही नहीं भारत सरकार वैज्ञानिकों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित करती है। साथ ही युवा और छात्र विज्ञान के क्षेत्र में बढ़चढ़ कर आगे आएं, इसके लिए योजनाओं का एलान भी किया जाता है। 

भौतिक शास्त्री सर सी.वी. रमन एक ऐसे महान आविष्कारक थे, जिन्होंने सभी को प्रेरणा दी। अब बात करें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने के उद्देश्य के बारे में तो इसका उद्देश्य दैनिक जीवन में वैज्ञानिक अनुप्रयोग के महत्व के संदेशों को लोगों के बीच फैलाना है। इसके अलावा मानव कल्याण के लिए विज्ञान के क्षेत्र की सभी गतिविधियों, प्रयासों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करना भी है। इसका उद्देश्य यह भी है कि विज्ञान और तकनीक को प्रसिद्ध करने के साथ ही देश के नागरिकों को इस क्षेत्र मौका देकर नई उंचाइयों को प्राप्त किया जाए।

अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी- '21वीं सदी में देश के विकास का इंजन...'

अगर भूतिया जगहों के हैं शौकीन तो ये 5 जगह हैं सबसे बेस्ट

धर्मेंद्र से बादशाह ने पूछ डाला ऐसा सवाल कि एक्टर बोले- 'जिस चक्की का आटा मैं...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -