जानिए कैसे पृथ्वीराज बने राज कपूर
जानिए कैसे पृथ्वीराज बने राज कपूर
Share:

एक्टर पृथ्वीराज कपूर का जन्म आज ही के दिन यानि 3 नवंबर 1906 को मौजूदा पाकिस्तान के लायलपुर की तहसील समुंद्री में हुआ था। जब पृथ्वीराज 3 वर्ष के थे उनकी मां का देहांत हो गया था। 8 वर्ष की आयु में उन्होंने पहली बार स्कूल में एक नाटक में भाग  लिया। उन्होंने अपनी बैचलर डिग्री एडवर्ड कॉलेज, पेशावर से ली। थियेटर में कार्य करने को लेकर वह लाहौर आए लेकिन किसी नाटक मंडली ने उन्हें काम नहीं दिया गया। जिसका कारण था कि वे बहुत अधिक पढ़े लिखे थे। सितंबर, 1929 को वे कार्य की तलाश में बंबई (मुंबई) आ गए और इंपीरियल मूवी कंपनी में बिना वेतन के एक्स्ट्रा कलाकार बन गए लेकिन पृथ्वीराज कपूर को तो बहुत आगे तक जाना जरुरी था।

1931 में इंडिया की पहली बोलती फिल्म आलमआरा में पृथ्वीराज कपूर ने महज 24 वर्ष की आयु मे जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का किरदार अदा किया। 1941 में उन्होंने सोहराब मोदी की मूवी 'सिकंदर' में सिकंदर का रोल प्ले किया था। 1960 में मुगल ए आजम में अकबर का किरदार निभाकर उन्होंने सबके सामने अभिनय की मिसाल भी पेश कर दी। पृथ्वीराज कपूर ने हिंदी सिनेमा को राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर सहित अनेक सितारे भी दे डाले। आगे चलकर रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर ने अभिनय की इस विरासत को और भी आगे बढ़ाया। कपूर खानदान की गिनती बॉलीवुड के प्रतिष्ठित खानदान में की जाती है।

राज कपूर ने पिता का नाम इस कदर आगे बढ़ाया कि मूवीज के वर्ल्ड में पृथ्वीराज कपूर को राज कपूर के पिता के तौर पर पुकारा जाने लग गया। हालांकि यह राज कपूर ही थे जिन्हें नहीं लगता था कि वह अपने पिता से बेहतर हो पाए। वे अपने पिता का इतना आदर करते थे कि उनके सामने कभी सिगरेट और शराब नहीं पीते थे।

जल्द ही इस फिल्म में नजर आएँगे इरफ़ान खान के बेटे बाबिल

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #boycottpathan

सलमान ने शाहरुख़ के खिलाफ दिया विवादित बयान, कहा- 'स्ट्रगल के दिनों में वह मुझे सर...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -