जानिए कैसा है बिहार का इतिहास
जानिए कैसा है बिहार का इतिहास
Share:

बिहार का इतिहास बहुत पुराना है लेकिन 1912 में बंगाल के विभाजन की वजह से बिहार एक राज्य के रूप में अस्तित्व में आ गया। 1935 में उड़ीसा इससे अलग किया गया था। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बिहार के चंपारण के विद्रोह को, अंग्रेजों के विरुद्ध बगावत फैलाने में महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक गिना जा रहा है। स्वतंत्रता के उपरांत बिहार का एक और विभाजन हुआ और सन 2000 में झारखंड राज्य इससे अलग कर दिया गया था। भारत छोड़ो आंदोलन में भी बिहार की गहन भूमिका सामने आई थी।

बिहार दिवस इतिहास: 1912 में अंग्रेजो ने बंगाल प्रांत से अलग करके बिहार को एक नई पहचान भी दी और 2022 में बिहार अपने गठन के 110 वर्षों को पूरा कर रहा है। बिहार दिवस (Bihar Diwas) हर वर्ष बिहार राज्य के गठन के प्रतीक के तौर पर 22 मार्च को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन अंग्रेजों ने 1912 में बंगाल से राज्य का निर्माण किया था। बिहार दिवस पर हर वर्ष बिहार में सार्वजनिक अवकाश यानी पब्लिक हॉलिडे होता है।

बिहार दिवस की शुरुआत बिहार सरकार द्वारा नीतीश कुमार के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर हुई थी। इतना ही नहीं बिहार दिवस भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, बहरीन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, त्रिनिदाद और टोबैगो और मॉरीशस जैसे देशों में भी बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट किया जाता है।

हर वर्ष बिहार सरकार एक नोटिफिकेशन जारी करती है इसमें 22 मार्च को बिहार दिवस के रूप में मनाने के लिए पब्लिक हॉलिडे का एलान कर दिया जाता है। यह हॉलिडे राज्य और केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी कार्यालयों और कंपनियों पर लागू होता है और साथ ही स्कूलों में स्टूडेंट्स द्वारा भाग लेने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके भी इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।

नक्सलियों पर झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, लाखों का इनामी जोनल कमांडर गिरफ्तार, हथियार बरामद

'19 नए जिले बनाए, लेकिन भिवाड़ी को छोड़ दिया..', अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक

'श्रद्धा हत्याकांड जैसे अपराध रोकने के लिए लिव इन रिलेशन का रजिस्ट्रेशन हो..', SC ने कहा- ये मूर्खतापूर्ण विचार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -