BJP सांसद ने कहा, जेटली पर केजरीवाल के आरोप सही हो सकते है
BJP सांसद ने कहा, जेटली पर केजरीवाल के आरोप सही हो सकते है
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के प्रमुख सचिव राजेंद्र कुमार के कार्यालय में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो का छापा मारा गया था। छापामार कार्रवाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा वित्तमंत्री अरूण जेटली पर निशाना साधा गया। भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने इस मामले में केजरीवाल के आरोपों का समर्थन किया है। उन्होंने केजरीवाल द्वारा केंद्रीय मंत्री जेटली पर लगाए गए आरोपों को लेकर कहा है कि केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोप सही हो सकते हैं। डीडीसीए घोटाले में वे ही सबसे पहले सारी बातें सामने लाए।

उल्लेखनीय है कि डीडीसीए में घोटाले को सबसे पहले सामने लाने वाले भी आज़ाद थे। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और बिहार के दरभंगा से 3 बार भाजपा के टिकट पर सांसद निर्वाचित हो चुके कीर्ति ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल जो आरोप लगा रहे हैं वह सही भी हो सकते है। उल्लेखनीय है कि कल CBI की छापेमारी के बाद जेटली के खिलाफ केजरीवाल ने ट्विट किया था। सीएम केजरीवाल ने कहा था कि सीबीआई डीडीसीए घोआले को लेकर जेटली की फाईल लेने आई थी। हो सकता है जेटली इस मामले में फंसे हों। 

उल्लेखनीय है कि डीडीसीए में बीते 10 वर्षों के दौरान 400 करोड़ रूपए से भी अधिक की हेरफेर हुई। आजाद के अनुसार जेटली को डीडीसीए के अधिकारियों के भ्रष्टाचार पर 200 से अधिक पत्र लिखे गए। मगर जेटली ने उनका कोई उत्तर नहीं दिया गया। आरोप है कि स्टेडियम कंस्ट्रक्शन में 24 करोड़ रुपए खर्च होने थे, लेकिन 130 करोड़ रुपए खर्च होने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका। बिशन सिंह बेदी, मनिंदर सिंह, सुरिंदर खन्ना, गुरूशरण सिंह आदि पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के आरोपों के समर्थन में वर्ष 2012 में धरने पर बैठ गए थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -