सिकंदर खेर के लाइव वीडियो में नजर आईं किरन खेर
सिकंदर खेर के लाइव वीडियो में नजर आईं किरन खेर
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री किरन खेर इन दिनों कैंसर से जूझ रही है। इस समय उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में काफी समय से उनके फैंस और शुभचिंतक उनकी एक झलक पाने के लिए परेशान थे लेकिन अब उनकी एक झलक नजर आ गई है। जी हाँ, हाल ही में उनके बेटे सिकंदर खेर ने एक लाइव वीडियो के जरिए किरण खेर की झलक दिखाई है। इस झलक को देखने के बाद किरण खेर के फैंस ने राहत की सांस ली है।

 

जी दरअसल बीते कल की शाम किरन खेर के बेटे सिकंदर खेर ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव किया। इस लाइव के दौरान उन्होंने बताया कि वो अपने पैरेंट्स यानि पापा अनुपम खेर और मां किरन खेर के साथ हैं। उनके लाइव वीडियो के दौरान किरन खेर एक काउप पर बैठी दिखीं। वह हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए नजर आईं और उन्होंने दर्शकों को हैलो बोला। इसी के साथ उन्होंने कहा- ''सभी शुभचितंकों और फैंस को दुआओं के लिए शुक्रिया।'' इसी के साथ किरन खेर इस वीडियो में सिकंदर से शादी करने के लिए कहती भी दिखीं।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि इसी साल अप्रैल में अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि किरन खेर multiple myeloma से पीड़ित हैं, ये एक तरह का ब्लड कैंसर है। वहीँ कुछ समय पहले किरन खेर के निधन की अफवाह भी फैल गई थी और इसके बाद खुद सामने आकर अनुपम खेर ने कहा था कि वो ठीक हैं। इसके अलावा अनुपम खेर ने यह भी बताया था कि किरन खेर ने कोरोना वैक्सीन भी ले ली है और बिल्कुल ठीक है।

जम्मू कश्मीर में 124 वर्षीय महिला ने ली कोरोना वैक्सीन की डोज़, बनीं टीका लेने वाली सबसे वृद्ध महिला

ट्वीट विवाद पर बोलीं मुंबई महापौर- 'शिवसेना कार्यकर्ता ने गुस्से में आकर किया था'

जम्मू कश्मीर में 124 वर्षीय महिला ने ली कोरोना वैक्सीन की डोज़, बनीं टीका लेने वाली सबसे वृद्ध महिला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -