इतनी रात गए लड़का बाहर क्यों, किरण खेर
इतनी रात गए लड़का बाहर क्यों, किरण खेर
Share:

अभी हाल ही में यह तो पता चल ही गया है की हरियाणा के बहुचर्चित वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों विकास बराला और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी विकास को सेक्टर 26 थाने में पेशी के बाद गिरफ्तार किया. गौरतलब है कि पुलिस ने टोहाना स्थित फार्म हाउस पर छापामारा है. बताया जा रहा है कि यह फार्म हाउस भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का है. हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि यहाॅं पुलिस को यहाॅं जाॅंच के दौरान छेड़छाड़ मामले में कोई मदद मिली या नहीं या फिर आरोपी विकास बराला को लेकर कोई जानकारी मिली या नहीं.

अब इस मामले में बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री व राजनेता किरण खेर ने भी अपनी और से इस मामले में टिप्पणी की है. जी हां बता दे कि, छेड़छाड़ की विक्टिम IAS अफसर वीरेंद्र कुंडू की बेटी वर्णिका से सोशल मीडिया पूछा जा रहा है कि वे इतनी रात को क्या कर रही थीं? इसके जवाब में चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर ने कहा कि लड़कों को भी रात में घर के अंदर रखना चाहिए.

उन्होंने कहा, "बात अगर सेफ्टी की है तो रात में नहीं निकलने का नियम लड़के और लड़कियों दोनों पर लागू होना चाहिए." किरण खेर ने कहा, "अगर लड़कों की वजह से प्रॉब्लम हो रही हैं तो हर लड़के को रात में घर के अंदर रखा जाना चाहिए. अगर रात में लड़कों से खतरा है और दिन में नहीं तो इन हालात में लड़कों को रात में भी बाहर नहीं जाने देना चाहिए."

काजोल ने करण को अपने 43वें जन्मदिन पर बुलाया व गले भी लगाया

आइला! ऋतिक की स्टार्ट अप संग 100 करोड़ की डील

क्या 'जब हैरी मेट सेजल' का भी होगा 'ट्यूबलाइट' जैसा हाल, Best Of Luck भाईजान

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -