देश की पहली महिला IPS ऑफिसर है किरण बेदी
देश की पहली महिला IPS ऑफिसर है किरण बेदी
Share:

देश की पहली महिला भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी और पुडुचेरी की उप-राज्यपाल किरण बेदी (Kiran Bedi Birthday) का आज बर्थडे है। 9 जून, 1949 को अमृतसर में पंजाबी परिवार में उनका जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम प्रकाश लाल पेशावरिया और माता का नाम प्रेम लता है। उनकी तीन बहनों के नाम शशि, रीता और अनु हैं। किरण बेदी और उनकी बहने बचपन से ही टेनिस खेलने की बहुत शौक़ीन है। ‘पेशावर सिस्टर्स’ के नाम से मशहूर हुईं किरण बेदी और उनकी बहनों ने टेनिस में नेशनल लेवल की कई प्रतियोगिताओं में अपना हुनर भी दिखा दिया है।

किरण बेदी (Kiran Bedi IPS Officer) की शुरूआती पढ़ाई अमृतसर से ही हुई थी। कॉलेज के दौरान वह NCC से भी जुड़ी रहीं। वर्ष 1968 में अमृतसर से ही उन्होंने ग्रेजुएशन (बीए ऑनर्स इन इंग्लिश) पूरी की थी। उसी साल उन्हें NCC कैडेट अवॉर्ड से भी सम्मानित भी किया जा चुका है। 1970 में उन्होंने चंडीगढ़ से पॉलिटिकल साइंस से मास्टर्स डिग्री भी पाने नाम कर ली है। वह कुछ समय के लिए अमृतसर के खालसा कॉलेज की लेक्चरर भी रह चुकी है। वर्ष 1972 में वह देश की पहली महिला IPS अफसर चुनी जा चुकी है।

किरण बेदी को इस वजह से दिल्ली करती है याद: किरण बेदी (Kiran Bedi Puducherry Lt. Governor) अपने सराहनीय कार्यों के कारण से बहुत ज्यादा चर्चाओं में रही हैं। दिल्ली में महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर नकेल कसने, राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने, सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देने के अलावा तिहाड़ जेल की जिम्मेदारी मिलने पर जेल में उल्लेखनीय सुधारों के लिए उन्हें बखूबी पहचाना जाता है। तिहाड़ जेल में सुधारों को लेकर दुनियाभर में सुर्खियों में आईं किरण बेदी को वर्ष 1994 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

किरण बेदी लिख चुकी हैं कई किताबें: देश की पहली महिला IPS अफसर किरण बेदी कई किताबें भी लिखी हुई है। वह हमेशा ही छात्रों के लिए मोटिवेशनल सेशन का आयोजन करती है । बेदी ‘इंडिया विजन फाउंडेशन’ नामक संस्था को भी संचालित करती हैं। पुडुचेरी में उप-राज्यपाल के तौर पर हमेशा उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की वजह से वह चर्चा के केंद्र में रह रही है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रीय रहती हैं। 

पाकिस्तान ने सिख तीर्थयात्रियों को ज़ारी किया वीजा

सुहागरात पर इंतजार कर रहा था दूल्हा, तभी हुआ कुछ ऐसा उड़ गए सबके होश

थाने में हुई अनोखी शादी, जानिए पूरा मांजरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -