इस स्टार को डेट कर रहीं है खुशी कपूर, ओरी की पोस्ट से हुआ खुलासा!
इस स्टार को डेट कर रहीं है खुशी कपूर, ओरी की पोस्ट से हुआ खुलासा!
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। उनकी फिल्म 'द आर्चीज' 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खुशी कपूर डेब्यू फिल्म के साथ अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी ख़बरों में बनी हुई हैं। पिछले कई दिनों से ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि खुशी अपने सह-कलाकार वेदांग रैना को डेट कर रही हैं। खुशी और वेदांग ने तो अपने रिलेशनशिप स्टेटस को अब तक कंफर्म नहीं किया है। मगर उनके बेस्ट फ्रेंड ओरी (Orhan Awatramani) की एक पोस्ट के बाद दोनों के रिलेशनशिप को कंफर्म माना जा रहा है। 

दरअसल, हाल ही में खुशी कपूर ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। परिवार संग बर्थडे सेलिब्रेशन के साथ खुशी ने अपने नजदीकी दोस्तों के लिए लंच पार्टी होस्ट की। खुशी के इंटीमेट बर्थडे लंच में उनकी बहन जाह्नवी कपूर, जाह्नवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, ओरी और खुशी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना भी उपस्थित थे। खुशी की इंटीमेट बर्थडे पार्टी से ओरी ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें खुशी के केक काटने पर वेदांग उनके पास बैठे तालियां बजाते नजर आए थे। ओरी ने एक ग्रुप फोटो भी साझा किया, तस्वीर में खुशी व्हाइट शॉर्ट ऑउटफिट में स्टनिंग लग रही हैं। वेदांग भी व्हाइट टी-शर्ट में उनके साथ ट्विनिंग कर रहे हैं। 

कैप्शन में ओरी ने लिखा- हमने पूरी रात अपनी आगे की जिंदगी के बारे में बात की कि जब हम 25 के हो जाएंगे, तो कहां होंगे। मैं सोचता रहता हूं कि वक़्त कभी नहीं बदलेगा। सोचता रहता हूं कि चीजें हमेशा वैसी ही रहेंगी। आगे जाकर हम सभी इस वक़्त को याद करेंगे। जैसे-जैसे हमारा जीवन बदलेगा, फिर चाहें जो भी हो हम तब भी हमेशा दोस्त रहेंगे। ओरी की इस पोस्ट के पश्चात् खुशी और वेदांग के रिलेशनशिप में होने की खबरों ने तूल पकड़ लिया है। 

नीता अंबानी के साथ दिखी बॉलीवुड की ये 3 हसीनाएं, बॉन्डिंग देख इम्प्रेस हुए फैंस

बॉलीवुड इस एक्ट्रेस को सारा अली खान ने बताया 'सेक्सी', शायरी जीत लेगी आपका दिल

एक ही एक्टर को डेट कर चुकी हैं सारा अली और अनन्या पांडे, करण जौहर ने रिवील किया नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -