टोने टोटके और जादू से भरी हुई है खेसारी की ये फिल्म
टोने टोटके और जादू से भरी हुई है खेसारी की ये फिल्म
Share:

भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन कहे जाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी आने वाली मूवी 'मेरे नैना तेरे नैना' की चर्चा का विषय बने हुए है। इस फिल्म का ट्रेलर और फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज कर दिया गया था।

जादू टोना और वशीकरण पर आधारित है कहानी- बता दें कि 'मेरे नैना तेरे नैना' फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ खुशबू शर्मा, कामाक्षी ठाकुर, नीना चीमा, रितु शर्मा, निशिकांत दीक्षित और चुन्नू मेहरा लीड रोल में नजर आ रहे है। इस मूवी की कहानी का कथानक जादू टोना और वशीकरण पर बनाई गई है। मूवी के ट्रेलर के हिसाब से इसकी कहानी एक अलग ही लेवल की दिखाई दे रही है। यह फिल्म अवधि में है। फिल्म रहस्यमयी कहानी पर बनाई जा रही है। मूवी 'मेरे नैना तेरे नैना' में ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिसे हिंदी के लोग भी आसानी से समझ पाएंगे।  

त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर आधारित है फिल्म- त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर आधारित मूवी 'मेरे नैना तेरे नैना' में फिल्म की एक्ट्रेस मूवी के हीरो को वशीकरण के माध्यम से  हासिल करना चाहती है। एक तांत्रिक महिला उसे समझाती है कि अगर तुम्हें कोई पसंद है तो उसे वशीकरण से हासिल करना होगा, लेकिन इसके लिए कोई करीबी सामान मेरे पास लाना होगा। ट्रेलर में दिखाया गया है कि हीरो का विवाह हो रहा है। दुल्हन घूंघट में है, जैसे ही वह वरमाला गले में डालने जाती है हीरो बोलता है जब हम एक होने वाले ही हैं तो यह पर्दा क्यों?                                                       

स्पेशल अपीरियंस में रवि भाटिया आएंगे नजर: मूवी का फर्स्ट लुक भी कुछ ऐसा ही है। इस मूवी में स्पेशल अपीरियंस में रवि भाटिया भी दिखाई देने वाले है, जो 'जोधा अकबर' में सलीम की भूमिका से फेमस हुए थे। आकृति इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत फिल्म 'मेरे नैना तेरे नैना' का ट्रेलर वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को बहुत ज्यादा पसंद  पसंद किया गया है।

 

मूवी को लाल विजय शाहदेव द्वारा निर्देशित किया जा रहा हैं, जबकि निर्माता राकेश डांग और दीपक सिंहल हैं। सह निर्माता अमृता शाहदेव व मधुकर वर्मा, लेखक लाल विजय शाहदेव व केदार धारवाडकर हैं। छायांकन अजित सिंह के द्वारा किया गया है। संगीत सुरज, कृष्णा बेदर्दी व ओम झा का है। संकलन नुरैन अंसारी-अखिलेश सिंह  और गीत प्यारे लाल यादव व कृष्णा बेदर्दी का बताया जा रहा है। 

किसानों के लिए MP सरकार ने किया बड़ा ऐलान, जानिए किसे कितनी मिलेगी मदद?

MP बोर्ड का बड़ा ऐलान, 10वीं-12वीं बोर्ड के इन 3 विषयों में छात्रों को मिलेंगे बोनस नंबर

इसे कहते है कारीगिरी: जौहरी ने चांदी से बनाए 4 राम मंदिर, कीमत कर रही लोगों को हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -