रिलीज होते ही खेसारी लाल के नए गाने ने यू-ट्यूब पर मचाई धूम, देखें वीडियो
रिलीज होते ही खेसारी लाल के नए गाने ने यू-ट्यूब पर मचाई धूम, देखें वीडियो
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारीलाल यादव के नए सांग 'दुपट्टा कतल करे' ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। यह सांग रिलीज के साथ ही रफ़्तार से वायरल हो रहा है, जिसके कारण इस गाने को एक दिन में 4 मिलियन (4,021,812) व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। इतना ही नहीं, गाना के व्यूज रफ़्तार से बढ़ रहे हैं, जिसके कारण माना जा रहा है कि जल्द ही इस गाने के व्यूज 10 मिलियन हो जाएंगे।

वही 'सारेगामा हम भोजपुरी' यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव का ये सांग 'दुपट्टा कतल करे' बहुत मनोरंजक है। यह बहुत जबरदस्त गाना है, जिसको खेसारीलाल यादव ने अपनी सुरीली आवाज में सजाया है। सांग को लेकर खेसारी लाल यादव बहुत एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि उनके इस सांग पर कोई भी झुमने को विवश हो जाएगा। सांग की मेकिंग के समय स्वयं खेसारी लाल यादव ने भी बहुत एन्जॉय किया है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि लोगों को भी यह बहुत पसंद आने वाला है। 

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस झुमा देने वाले सांग के म्यूजिक वीडियो में उनके साथ मोहिनी वार्ष्णेय भी दिखाई दे रही हैं। मोहिनी वार्ष्णेय एवं खेसारी की जोड़ी को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। गाने के म्यूजिक डायरेक्टर रवि राज देवा हैं। लिरिक्स श्याम आजाद ने दिया है।

बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री पर दिल हार बैठे थे साउथ सुपरस्टार नागार्जुन

रिलीज हुआ रकुल प्रीत और पांजा वैष्णव की फिल्म 'Konda Polam' का फर्स्ट लुक

मनोरंजन जगत में मचा हंगामा, त्रिशाकर के बाद अब इस मशहूर अभिनेत्री का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -