खेसारी लाल के गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, देखें ये जबरदस्त वीडियो
खेसारी लाल के गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, देखें ये जबरदस्त वीडियो
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत में अपनी आवाज तथा अभिनय से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया सांग रिलीज के साथ ही छा गया है। सांग के बोल हैं, 'मोबाइल कवर'। इस सांग को भोजपुरी ऑडियंस बहुत पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि रिलीज के साथ ही इस सांग को लगभग 45 लाख व्यूज प्राप्त हो चुके हैं।

वही इस भोजपुरी सांग में खेसारी लाल यादव ने शानदार डांस किया है। उनके इस भोजपुरी सांग को श्याम देहाती ने लिखा है तथा विनय विनायक ने इसका संगीत दिया है। इस सांग में हिन्दी तथा भोजपुरी की लाइनें मिक्स हैं। इस सांग को खेसारी लाल यादव एवं शिल्पी राज ने गाया है। सांग के वीडियो को रिलीज होने के साथ ही सिर्फ 24 घंटे के भीतर 19 लाख से अधिक व्यूज प्राप्त चुके हैं। वहीं, इस सांग के ऑडियो वर्जन को लगभग 25 लाख व्यूज प्राप्त हो चुके हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खेसारी लाल यादव इस समय अपनी आने वाली मूवी लिट्टी चोखा के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस बीच उनका नया सांग सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। भोजपुरी मूवी लिट्टी चोखा में खेसारी लाल यादव तथा काजल राघवानी की सुपरहिट जोड़ी दिखाई देने वाली है। फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है जिसे ऑडियंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

पुष्पा का टीज़र हुआ रिलीज! जबरदस्त अंदाज में नजर आए अल्लू अर्जुन

एसएस राजामौली की 'RRR' के राइट्स लेने में सभी ने लगाया अपना दम, आखिरकार इतने करोड़ में फाइनल हुई डील

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने इस मशहूर अभिनेत्री के साथ किया रोमांस, वीडियो को मिले करोड़ों व्यूज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -