निधन के बाद रिलीज हुआ इस मशहूर सुपरस्टार का गाना, वायरल हुआ वीडियो...
निधन के बाद रिलीज हुआ इस मशहूर सुपरस्टार का गाना, वायरल हुआ वीडियो...
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत के जाने माने मशहूर गीतकार श्याम देहाती के देहांत के पश्चात् उनका लिखा गाना रिलीज हुआ है जिसे फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। 19 अप्रैल 2021 को श्याम देहाती का देहांत हो गया था, जिसके पश्चात् पूरे भोजपुरी सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव सहित सभी भोजपुरी जगत के स्टार्स ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्याम देहाती ने भोजपुरी म्यूजिक जगत में कई हिट गाने दिए हैं। नई भोजपुरी मूवी 'सईया अरब गइले ना' के सांग भी श्याम देहाती ने लिखे हैं जो इन दिनों तहलका मचाए हुए हैं। खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी तथा शुभी शर्मा की इस फिल्म के सांग बहुत देखे जा रहे हैं। इसी में से एक है नया भोजपुरी सांग 'चांद से भी उजर' है। 

वही यह एक रोमांटिक भोजपुरी सांग है जिसे खेसारी लाल यादव तथा प्रियंका सिंह ने गाया है। इस सांग को श्याम देहाती ने लिखा है तथा संगीत ओम झा ने दिया है। इस सांग को भोजपुरी फिल्म जगत की सबसे हिट जोड़ियों में से एक खेसारी लाल यादव तथा काजल राघवानी पर फिल्माया गया है। श्याम देहाती द्वारा लिखे गए इस भोजपुरी सांग की पॉपुलैरिटी का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस सांग को रिलीज होने के पश्चात् 24 घंटे से भी कम वक़्त में 5 लाख से अधिक व्यूज बटोर चुका है। इस सांग का पूरा वीडियो अभी रिलीज नहीं किया गया है। इसके बाद भी इसे काफी देखा जा रहा है। 

नागार्जुन की इस जबरदस्त फिल्म ने तोड़े साउथ फिल्मों के सारे रिकॉर्ड्स, हुआ बड़ा धमाका

ओटीटी डेब्यू के बाद अब इस वेब श्रृंखला में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

टॉलीवुड फिल्म के कई कलाकारों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -