भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल ने हिंदी में गाया गाना, नजर आया अलग अंदाज
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल ने हिंदी में गाया गाना, नजर आया अलग अंदाज
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपर स्टार तथा बेहतरीन गायक खेसारी लाल यादव के सांग्स आए दिन यू-ट्यूब पर ट्रेंड करते नजर आ जाते हैं। रिलीज के साथ ही उनके सांग धूम मचा देते हैं। वर्तमान में उनका एक नया सांग बहुत पसंद किया जा रहा है। उनके इस सांग को रिलीज होने के पश्चात् दो दिनों में ही लगभग 17 लाख व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। इस सांग के बोल हैं 'इश्क'। 

स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नाम के चैनल पर रिलीज हुए इस सांग का अभी केवल ऑडियो वर्जन ही आया है। ऐसे में आशा है कि शीघ्र ही इसका वीडियो वर्जन भी ऑडियंस के सामने होगा। वही इस सांग को खेसारी लाल यादव ने कनिष्का नेगी के साथ मिलकर गाया है। खेसारी के इस सांग की विशेष बात ये है कि यह भोजपुरी नहीं बल्कि हिन्दी में गाया गया है। हालांकि, खेसारी लाल यादव ठेठ भोजपुरी स्टाइल तथा गानों के लिए जाने जाते हैं। 

किन्तु इस गाने में उनका एक नया अवतार देखने को मिल रहा है। खेसारी लाल यादव के चाहने वाले इस सांग को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस सांग को यादव राज ने लिखा है तथा विनय विनायक ने इसका संगीत दिया है। भोजपुरी जगत में खेसारी लाल यादव के सांग तथा मूवीज को बहुत पसंद किया जाता है।

कोयल मालिक ने इस तरह मनाया क्रिसमस डे

'52 गज का दामन' के बाद सपना चौधरी के इस नए गाने ने लगाई आग, कुछ ही समय में मिलें लाखों व्यूज

मानसी सिन्हा ने आगामी प्रोजेक्ट के लिए पति के साथ शुरू की शूटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -