'52 गज का दामन' के बाद सपना चौधरी के इस नए गाने ने लगाई आग, कुछ ही समय में मिलें लाखों व्यूज
'52 गज का दामन' के बाद सपना चौधरी के इस नए गाने ने लगाई आग, कुछ ही समय में मिलें लाखों व्यूज
Share:

हरियाणवी सांग्स की क्वीन कही जाने वाली सपना चौधरी का नया सांग सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस गाने के बोल हैं 'चटक-मटक'। वही इस सांग के वीडियो में सपना चौधरी हरियाणवी गेटअप में नजर आ रही हैं, जिसमें वो बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। यह सांग रिलीज के पश्चात् सिर्फ 5 दिनों में 62 लाख से अधिक व्यूज प्राप्त कर चुका है। 

वही इस सांग में सपना के देसी अंदाज तथा ठुमके ने उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। वहीं रेणुका पंवार की आवाज लोगों को बहुत पसंद आ रही है। सपना का ये नया सांग यूट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहा है। मां बनने के पश्चात् सपना चौधरी का यह दूसरा नया हरियाणवी सांग है। इससे पूर्व सपना का हरियाणवी गाना 'नलका' रिलीज हुआ था, जिसे ऑडियंस का बहुत प्यार मिला था। 

वहीं, रेणुका पंवार का हरियाणवी सांग '52 गज का दामन' पहले से ही यू-ट्यूब पर छाया हुआ है। उनके इस सांग को प्रांजल दहिया पर फिल्माया गया है। बिग बॉस 11 में दिखाई दे चुकीं डांसर सपना चौधरी 4 अक्टूबर को मां बनी हैं। उन्होंने इसी वर्ष जनवरी में अपने बॉयफ्रेंड वीर साहू से विवाह किया था।

मानसी सिन्हा ने आगामी प्रोजेक्ट के लिए पति के साथ शुरू की शूटिंग

अरित्रा मुखर्जी की 'ब्रह्मा जानकी गोप कोमोती' भारतीय पैनोरमा के लिए हुई चयनित

यश दासगुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पारा किया 1 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -