खेसारी के नए गाने ने मचाया तहलका, नजर आया देसी अंदाज
खेसारी के नए गाने ने मचाया तहलका, नजर आया देसी अंदाज
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपर स्टार अभिनेता तथा भोजपुरी सांग्स में अपने देसी अंदाज के लिए लोकप्रिय गायक खेसारी लाल यादव का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। रिलीज होने के एक दिन के भीतर उसे 24 लाख फैंस देख चुके हैं। वही इस सांग में खेसारी लाल यादव हरे-रामा, हरे-कृष्णा गाते भी दिखाई दे रहे हैं। इस भोजपुरी सांग का नाम 'वैक्सीन नया साल के' है। इस सांग को खेसारी लाल यादव तथा अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। सांग को डिंपल यादव तथा खेसारी लाल यादव पर फिल्माया गाय है।

वही सांग को आजाद सिंह तथा श्याम देहाती ने मिलकर लिखा है। वहीं, साजन मिश्रा ने इसका संगीत दिया है। इस सांग को खेसारी लाल यादव ने अपने यू-ट्यूब चैनल खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज किया है। 29 दिसंबर को रिलीज हुए इस सांग को 2.4 मिलियन बार देखा जा चुका है।

वर्ष के आखिर में खेसारी लाल यादव ने इस हिट सांग के साथ अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। इस सांग को बहुत पसंद किया जा रहा है। संतोष राणा द्वारा निर्देशित किए गए इस भोजपुरी सांग में खेसारी लाल यादव ने जबरदस्त डांस भी किया है।

मिमी चक्रवर्ती ने फोटो शेयर कर दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

रश्मिका मंदाना ने महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डेडली' के लिए वसूली मोटी रकम

प्रियंका सरकार ने परिवार के साथ मनाया अपना जन्मदिन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -